Sawan Somwar : सावन का आखिरी सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

Sawan Somwar : आज 16 अगस्त को सावन मास का आखिरी सोमवार है. सावन के सोमवार का महत्व बहुत अधिक होता है. 22 अगस्त को सावन महीना समाप्त हो जाएगा. सावन सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.
Sawan Somwar : आज 16 अगस्त को सावन मास का आखिरी सोमवार है. सावन के सोमवार का महत्व बहुत अधिक होता है. 22 अगस्त को सावन महीना समाप्त हो जाएगा. सावन सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. आइए जानते हैं सावन सोमवार की पूजा- विधि…
-
सुबह स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें.
-
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.
-
सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें.
-
शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं.
-
भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें.
-
भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें.
-
भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है.
-
भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें.
पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि.
Also Read: आज का पंचांग 16 अगस्त 2021, रुद्राभिषेक करने के लिए बन रहा शुभ योग, पूजा से पहले देखें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 07 मिनट तक
-
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक
-
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट
-
गोधूलि मुहूर्त- 06 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट
-
अमृत काल- शाम 05 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 45 मिनट
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




