ePaper

Sarkari Naukri: झारखंड में जल्द निकलेंगी 50 हजार नई नौकरियां, खरसावां में हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

Updated at : 06 Dec 2023 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri: झारखंड में जल्द निकलेंगी 50 हजार नई नौकरियां, खरसावां में हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

Sarkari Naukri|हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि जल्द ही राज्य सरकार 50 हजार नई नियुक्तियां निकालेगी. सीएम ने बुधवार (छह दिसंबर) को 1.23 लाख से अधिक लाभुकों के बीच 244 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया.

विज्ञापन
undefined

खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्रा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसावां में 236 करोड़ की 90 योजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं, 80 करोड़ की 142 योजनाओं का उद्घाटन भी किया. उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही राज्य सरकार 50 हजार नई नियुक्तियां निकालेगी. सीएम ने बुधवार (छह दिसंबर) को 1.23 लाख से अधिक लाभुकों के बीच 244 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया. विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में शासन करने वाली पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया. पूर्व की सरकारों ने झारखंड को बीमारू राज्य बना दिया था. हम मिलकर झारखंड को पिछड़े राज्य से अग्रणी राज्य की श्रेणी पर ले जाने का काम करेंगे. हमारी सरकार ने राज्य के विकास को लेकर गाढ़ी लकीर खींची है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के चंद घंटों के बाद से ही विपक्ष इसे गिराने का षडयंत्र रच रही है. पूरे राज्य का विकास हो रहा है, परंतु विपक्ष को विकास दिखाई नहीं दे रहा है. सरायकेला-खरसावां के नीमडीह, ईचागढ़ पंचायत में आयोजित शिविर में आए लाभुकों से ऑनलाइन संवाद भी किया. खरसावां के गोंदपुर मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के हर कोने में सरकार पहुंचेगी. अबुआ आवास सबका आवास बनेगा. रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत है. सीएम ने कहा कि 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जाएगा और वनोपज के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय होगा.

undefined

झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है केंद्र सरकार

हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. कहा कि केंद्र सरकार के पास झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया है. हक मांगने पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए परेशान किया जाता है. कहा कि अपने हक-अधिकार के लिए हम सदियों से लड़ते आए हैं. हमलोग भागने वाले नहीं है. भगाने वाले हैं. केंद्र सरकार राज्य का यह बकाया वापस दे देती, तो इस राज्य का पिछड़ापन दूर हो जाता.

undefined

राज्य में जल्द शुरू होगी धान की खरीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सिदो-कान्हू वन उपज फेडरेशन का गठन कर लिया गया है. वनोपज को अब सरकार ही खरीदेगी और इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य भी निश्चित होगा, ताकि किसानों को दलालों से बचाया जा सके. सीएम ने कहा कि राज्य में जल्द ही धान की खरीद शुरू होगी. साथ ही किसानों को उनकी उपज का सही दाम भी मिलेगा. जो युवा राइस मिल खोलना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ राइस मिल खोलने के लिए जमीन भी देगी.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने दी 16 माह में 41743 नियुक्तियां, इसमें 8287 सरकारी, जनवरी तक 50 हजार से अधिक को नौकरी
undefined

तीन कमरों का अबुआ अवास बनेगा

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8.5 लाख पीएम आवास के निर्माण की मंजूरी नहीं दी, तो झारखंड सरकार अब अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का आवास देगी. इस पर 15 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.

undefined

50 हजार नई नियुक्तियां जल्द

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जेपीएससी के माध्यम से भी नियुक्तियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि 50 हजार नई नियुक्तियां जल्द राज्य सरकार निकालेगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को भी समृद्ध किया जा रहा है, ताकि कम पढ़े-लिखे लोग जो रोजगार प्राप्त नहीं कर सकते, वह स्वरोजगार से जुड़ें. बैंक स्वरोजगार के लिए लोन नहीं देते, लेकिन सरकार स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराएगी.

Also Read: झारखंड:सीएम हेमंत सोरेन की साहिबगंज को 76 योजनाओं की सौगात, सरकारी नौकरी, सुखाड़ व गांव के विकास पर क्या बोले?
undefined

इन्होंने किया संबोधित

कार्यक्रम को सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ की विधायक सवित महतो ने भी संबोधित किया. इसके बाद स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, आयुक्त मनोज कुमार, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, एसपी डॉ विमल कुमार व अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. पारंपरिक नृत्य गीत से सीएम का स्वागत किया गया.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन बोले- पूर्व की सरकारों ने युवाओं के बारे में नहीं सोचा, हम दे रहे हैं नौकरी और रोजगार
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola