ePaper

VIDEO : सारा अली खान का वर्कआउट देखा है आपने? कुछ इस तरह खुद को फिट रखती हैं एक्ट्रेस

Updated at : 06 Dec 2020 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : सारा अली खान का वर्कआउट देखा है आपने? कुछ इस तरह खुद को फिट रखती हैं एक्ट्रेस

Sara Ali Khan workout video : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली नंबर 1' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है औऱ उसमें एक्ट्रेस के साथ वरुण धवन है. इस बीच सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही है. वीडियो में वो अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज करती नजर आ रही है.

विज्ञापन

Sara Ali Khan workout video : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है औऱ उसमें एक्ट्रेस के साथ वरुण धवन है. इस बीच सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही है. वीडियो में वो अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज करती नजर आ रही है.

सारा अली खान अपनी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का प्रमोशन में लगी हुई हैं. इस दौरान उन्होंने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब भी आप संदेह में हों, तो वर्कआउट जरूर करना चाहिए. पुश अप्स और क्रंचेस की गिनती ना करें. स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के साथ आप भक्तिमय हो जाएंगे. क्योंकि यही जिंदगी है.”

https://www.instagram.com/p/CIaoxfGp9Ph/

वीडियो में सारा कई तरह के एक्सरसाइज करती दिख रही है. उन्हें वर्कआउट करते देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे है. इस वीडियो पर अब तक 17 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है. बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की एक तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही है. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी. ये फिल्म आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही है.

https://www.instagram.com/p/CIXWWivpNuv/
https://www.instagram.com/p/CIVFI-jJHSR/

वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान ने कुली नंबर 1 को लेकर कहा था कि, “कुली नंबर 1 में काम करके वाकई मेरा सपना सच हो गया है. हम “हुस्न है सुहाना” और “मिर्ची लगी” जैसे गानों को सुनते-सुनते बड़े हुए हैं. यह मुझे एक सपने जैसा लगता है कि मैं इन गानों के रीमेक वर्जन में काम कर रही हूं.’ बता दें कि फिल्म इस साल क्रिसमस के अवसर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म एमजम प्राइम पर रिलीज किया जाएगा.

Also Read: कभी मोटापे के कारण ट्रोल हुए फरदीन खान दिखे नये लुक में, तसवीरें देख यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola