ePaper

Sara Ali Khan और Kartik Aaryan की जोड़ी फिर से साथ आएंगी नजर, साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म में साथ दिखाई दे सकते हैं दोनों

Updated at : 30 Jun 2021 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Sara Ali Khan और Kartik Aaryan की जोड़ी फिर से साथ आएंगी नजर, साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म में साथ दिखाई दे सकते हैं दोनों

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan In Sajid Nadiadwala's Next: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के बैनर में बनने वाली अगली फिल्म में दिखाई देगी. आपको बता दें फिल्म 'लव आजकल' के सीक्वल में कार्तिक और सारा की जोड़ी पहले भी साथ नजर आई थी.

विज्ञापन

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan In Sajid Nadiadwala’s Next: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के बैनर में बनने वाली अगली फिल्म में दिखाई देगी. आपको बता दें फिल्म ‘लव आजकल’ के सीक्वल में कार्तिक और सारा की जोड़ी पहले भी साथ नजर आई थी. ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई ना कर पाई हो लेकिन फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था.

सत्यनारायण की कथा में साथ दिख सकते हैं कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

पिछले दिनों साजिद नाडियाडवाला ने अपनी अगली फिल्म सत्यनारायण की कथा का टीजर रिलीज किया, जिसे फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मेन लीड में दिखने वाले हैं. ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक और सारा साजिद नाडियाडवाला के अगले प्रोडक्शन के लिए फिर से एक साथ आ सकते हैं. पोर्टल से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि एक नई रोमांटिक फिल्म आने वाली है और इसके लिए दोनों कलाकारों पर विचार किया जा रहा है. सूत्र ने कहा, ‘प्रोडक्शन हाउस सारा को साइन करने के लिए उत्सुक है और अब फिल्म के लिए उनसे संपर्क करने की प्लानिंग की जा रही है.’

https://www.instagram.com/p/CQc6tl4jTYo/

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने नमः पिक्चर्स के सहयोग से हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यनारायण की कथा’ नाम की एक नई फिल्म की घोषणा की है. रोहित धवन की फिल्म को पूरा करने के बाद कार्तिक आर्यन इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म धमाका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन सोनम कपूर को लेकर नीरजा बना चुके राम माधवानी ने किया है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. अब सभी को रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का इंतजार है. इसके अलावा कार्तिक भूल भूलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola