सलमान खान को सता रहा Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के फ्लॉप होने के डर! बोले- अगर ये पिक्चर नहीं चली तो...
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Apr 2023 11:00 AM
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च में सलमा खान के साथ-साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव और फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी मौजूद थे. इस दौरान फरहाद ने सलमान की खूब तारीफ की.
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फैमिली एंटरटेनर मूवी ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के सारे कास्ट मेंबर्स मौजूद थे. इस दौरान इवेंट में एक्टर ने मीडिया के कई सवालों का दिल खोलकर जवाब दिया. बातों ही बातों में दबंग खान ने बताया कि अगर ये मूवी फ्लॉप हुई तो क्या होगा.
फरहाद ने की सलमान खान की तारीफ
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च में सलमा खान के साथ-साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव और फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी मौजूद थे. इस दौरान फरहाद ने सलमान की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, सुपरस्टार शायद लोगों को मिल जाए साथ काम करने के लिए, पर सलमान किस्मत वालों को मिलते है.
सलमान खान बोले- अगर ये पिक्चर नहीं चली तो…
फरहाद सामजी की बातें सुनकर सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में फटाक से बोला, अगर ये पिक्चर नहीं चली तो पूरा बिल मेरे पर फटेगा और वह कहेंगे, ये ही है आदमी जिस वजह से पिक्चर नहीं चली. ओरिजिनल स्क्रिप्ट अभी भी मेरे पास है. बता दें कि मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर इसी साल जनवरी में आया था. इस ईद 21 अप्रैल, 2023 को मूवी फाइनली रिलीज हो जाएगी.
‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए सलमान ने ली इतनी फीस!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान एक अलग लुक और अवतार में दिखे है. लंबे बालों में भाईजान काफी हैंडसम लग रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये लिए है. वहीं, पूजा हेगड़े ने 5 करोड़ की फीस ली है. जबकि सुपरस्टार राम चरण भी इस फिल्म में कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैमियो के लिए 3 करोड़ लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










