Salman Khan: इस एक्ट्रेस को देख धड़का सलमान खान का दिल! भाईजान को फिर से हुआ प्यार, जानें किसे कर रहे डेट

सलमान खान इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. खबरें चल रही है कि सलमान किसी को डेट कर रहे है. हालांकि ये बात फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने कही है. जो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म से उनका दमदार लुक हाल ही में सामने आया था, जिसमें वो लंबे बालों में कमाल लगे थे. इस फिल्म में वो पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ काम कर रहे है. अब खबरें चल रही है कि सलमान, पूजा को डेट कर रहे है.
सलमान खान और पूजा हेगड़े रिलेशनशिप में है. जी हां, आपने सही सुना, ये हम नहीं फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने कहा है. उमैर ने एक ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ब्रेकिंग न्यूज: न्यू कपल इन टाउन. मेगा स्टार सलमान खान को हुआ पूजा हेगड़े से प्यार !! उनके प्रोडक्शन हाउस ने भी उन्हें अगली 2 फिल्मों के लिए साइन किया है !! वे आजकल एक साथ समय बिता रहे हैं !! सलमान खान के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.
BREAKING NEWS : New Couple in Town !!! Mega Star #SalmanKhan fell in love with #PoojaHegde !! His production house also signed her for next 2 films !! They are spending time together now a days !! Confirmed by Salman Khan close sources. pic.twitter.com/2lkNIXH3IE
— Umair Sandhu (@UmairSandu) December 7, 2022
उमैर संधू के इस ट्वीट को लेकर यूजर्स ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, इस अजीब चीज से जो आप प्रकाशित करते हैं, आप केवल सलमान खान के नाम पर शोर मचाना चाहते है. एक यूजर ने लिखा, 2 फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट..जाहिर है कि वे समय बिताएंगे. एक यूजर ने लिखा, आप एक अविश्वसनीय स्रोत हैं.
From this strange thing that you publish, you only want to make noise in the name of Salman Khan, who is always a commodity and a real gain for you in order to increase the number of interactions and noise with comments, attract viewers and increase the number of followers
— salman my heart (@Salman_Khan212) December 7, 2022
वहीं, सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में शहनाज गिल आने वाली है. शो में शहनाज अपनी तारीफ करने के लिए दबंग खान को कहती है. सलमान कहते है, आप मुझे पंजाबी में कॉम्पिलमेंट दीजिए. जिसके बाद एक्टर कहते है कुडी पटोला बम दो गोला. शहनाज और सलमान दिल दिया गलां पर डांस करते है. बता दें कि सना बिग बॉस 13 में नजर आई थी, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला भी थे. इस सीजन की वो सेंकेड रनर अप रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










