Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ के गाने पर शहनाज गिल संग नाचे सलमान खान, सना की तारीफ में भाईजान ने कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Dec 2022 9:08 AM

विज्ञापन

शहनाज गिल 'घनी सयानी' गाने को प्रमोट करने बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान शहनाज, सलमान खान के साथ डांस करती दिखी. बता दें कि ये गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है और इसपर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है. शहनाज लगातार एक के बाद एक नये प्रोजेक्ट किए जा रही है. हाल ही में रैपर एमसी स्क्वायर के साथ उनका गाना घनी सयानी रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. इस गाने में सना ने रैप भी किया है. अब उन्हें बिग बॉस 16 में देखा गया, जिसमें वो सलमान खान के साथ डांस करते दिखी.

शहनाज गिल ‘घनी सयानी’ गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. शहनाज गाने को प्रमोट करने बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान उन्होंने ब्लू टाइट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग दिखी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सलमान खान को हग करते दिखती है. सीजन 13 में सलवार-कमीज पहनकर तुम ऐसे नाचती आई थी. जिसके बाद सना कहती है, भाईजान और दोनों हंसने लगते है.

https://twitter.com/sid_my_supersta/status/1600916276246822912

वीडियो में शहनाज गिल, सलमान खान से कहती है, आप मुझे पंजाबी में कॉम्पिलमेंट दीजिए. जिसके बाद एक्टर कहते है कुडी पटोला बम दो गोला. शहनाज और सलमान दिल दिया गलां पर डांस करते है. दोनों साथ में काफी जच रहे है. बता दें कि सना बिग बॉस 13 में नजर आई थी, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला भी थे. इस सीजन की वो सेंकेड रनर अप रही थी.

Also Read: Ghani Syaani: ‘घनी सयानी’ बनकर MC स्क्वायर का दिल चुरा रही शहनाज गिल, VIDEO में रैप करती दिखी एक्ट्रेस

शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में काफी पॉपुलैरिटी मिली. 2017 में, उन्होंने पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड में एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की. शहनाज को आखिरी बार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ होन्सला रख में देखा गया था. शहनाज अब सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वह साजिद खान की एक फिल्म में भी नजर आएंगी. जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी फैमिली एंटरटेनर का हिस्सा हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola