महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को मिलेगा वेतन, AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे का ऐलान

महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वेतन देने के अलावा पुरुष खिलाड़ियों को जो भत्ता मिलता है, उसी के बराबर भत्ता देने की योजना है. मौजूदा समय में पुरुष व महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को मिलने वाले पारिश्रमिक में काफी अंतर है. इसे दूर किया जायेगा.
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कल्याण चौबे ने गुरुवार को कोलकाता में आयोजित अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में भारतीय फुटबाॅल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के कई प्रयास शुरू करने का ऐलान किया.
उन्होंने कहा कि इसके तहत जहां स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल की ट्रेनिंग, महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने व विभिन्न घरेलू व राष्ट्रीय मैचों का आयोजन करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को विदेशों से अनुभव लेने के लिए उन्हें वहां भेजने जैसी योजनाएं भी शामिल हैं.
Also Read: AIFF के नये अध्यक्ष बने कल्याण चौबे, 85 साल बाद कोई खिलाड़ी बना प्रेसिडेंट, ये है नयी कार्यकारी समिति
श्री चौबे ने कहा कि महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वेतन देने के अलावा पुरुष खिलाड़ियों को जो भत्ता मिलता है, उसी के बराबर भत्ता देने की योजना है. मौजूदा समय में पुरुष व महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को मिलने वाले पारिश्रमिक में काफी अंतर है. इसे दूर किया जायेगा.
कल्याण चौबे ने कहा कि इस बार कतर में हो रहे फुटबाॅल विश्वकप को कवर करने जाने वाले पत्रकारों व दर्शकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल भी वहां भेजा जायेगा. श्री चौबे ने कहा कि भारतीय फुटबाॅल को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है.
Also Read: AIIF Polls: एआईएफएफ को मिलेगा पहला ‘खिलाड़ी’ अध्यक्ष, भूटिया पर चौबे का पलड़ा भारी
यही वजह है कि फीफा ने जब भारत पर प्रतिबंध लगाया, तो केंद्र सरकार तुरंत सक्रिय हुई और महज 10 दिनों में भारत को प्रतिबंध से मुक्त करवा लिया. श्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की देशभर में तकरीबन 16 लाख स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास फुटबाॅल ग्राउंड हैं. ऐसे में मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा इन स्कूलों में पीटी की कक्षा के समय उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना है.
उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ स्कूलों को लेकर यह योजना शुरू की जायेगी. इसके बाद धीरे-धीरे स्कूलों की संख्या बढ़ायी जायेगी. कल्याण चौबे ने कहा कि वह क्लब व राज्य स्तर पर फुटबाॅल को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही रणनीति बनायेंगे, जिसमें क्लबों के साथ-साथ इंडियन फुटबाॅल फेडरेशन, राज्य सरकार व क्लबों के प्रतिनिधियों से भी सलाह ली जायेगी.
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा देश होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम आज तक फुटबाॅल में अपनी पहचान नहीं बना पाये. इस कमी को दूर करना होगा. श्री चौबे ने कहा कि अंडर-15 अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल विश्वकप भारत में आयोजित कराने के बारे में भी विचार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




