ePaper

Aligarh News: एटा व्यापारी संदीप गुप्ता के मर्डर में साहिल ने अरेंज किए थे शार्प शूटर, पुलिस दे रही दबिश

Updated at : 03 Jan 2022 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh News: एटा व्यापारी संदीप गुप्ता के मर्डर में साहिल ने अरेंज किए थे शार्प शूटर, पुलिस दे रही दबिश

3 से अधिक कार्य में भी कई लोग मौजूद थे, जो साहिल के कहने पर ही लगे थे. साहिल का भाई भी इस हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है. पुलिस साहिल की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही है.

विज्ञापन

Aligarh News: एटा के व्यापारी संदीप गुप्ता के मर्डर की कड़ी अब एक के बाद एक जुड़ती जा रही है. संदीप गुप्ता हत्याकांड में साहिल नाम के व्यक्ति की एंट्री हुई है, जिसने व्यापारी को सरेआम गोलियों से भूलने वाले शार्प शूटर को बुलाया था. अब पुलिस हत्यारों के नजदीक है.

साहिल की सरगर्मी से हो रही तलाश

फरार चल रहे हत्याकांड के मुख्य आरोपित अंकुश अग्रवाल के दोस्त साहिल ने शार्प शूटर को बुलाया था. साहिल नहीं तीनों नाबालिक लड़कों को संदीप गुप्ता के कार की रैली करने में लगाया था. इसके अलावा 3 से अधिक कार्य में भी कई लोग मौजूद थे, जो साहिल के कहने पर ही लगे थे. साहिल का भाई भी इस हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है. पुलिस साहिल की सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही है.

तीनों नाबालिगों से खुले कई राज

कारोबारी संदीप गुप्ता के हत्याकांड में शनिवार को तीन नाबालिग पूछताछ के लिए उठाए गए तीनों से पूछताछ ने कई राज खोले. मर्डर में अंकुश के दोस्त साहिल ने एक तीनों नाबालिगों को रेकी में लगाया था. यह तीनों मृतक संदीप गुप्ता की कार का पीछा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से ही कर रहे थे. तीनों नाबालिगों को पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

अंकुश, दुष्यंत, साहिल की तलाश

बीते 27 दिसंबर की रात को अलीगढ़ में रामघाट रोड पर एटा के अलीगंज निवासी कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपित अंकुश अग्रवाल, दुष्यंत फरार हैं जिन पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा हुआ है. शार्प शूटर को बुलाने वाले साहिल की तलाश में भी टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं.

ऐसे हुई थी हत्या

एटा के अलीगंज निवासी संदीप गुप्ता, जिनका मुख्य बाजार मोहल्ला राम प्रसाद चौधरी में साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान है. अलीगढ़ के कासिमपुर रोड स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी के साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, उनके एक दर्जन से ज्यादा ट्रक लगे हुए हैं. संदीप गुप्ता सोमवार को डीआईजी दीपक कुमार से मिलकर गांधी आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरे, तो उनका ड्राइवर गुटखा लेने दुकान पर गया, तभी अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए. व्यापारी के सिर, कमर समेत शरीर में तीन गोली लगी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यापारी को वरूण ट्रोमा में भर्ती कराया. जहां से जेएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने व्यापारी संदीप गुप्ता को मृत घोषित कर दिया था.

Also Read: संदीप हत्याकांड: 3 नाबालिग कर रहे थे कार का पीछा, पहुंचा रहे थे हर अपडेट, पूछताछ में खुलेंगे कई और राज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola