साहिबगंज में बढ़ रहे डेंगू के मामले, जांच के लिए किट का इंतजार, पड़े हैं 110 सैंपल

जिला मलेरिया सलाहकार डॉ सती बाबू डाबरा ने बताया कि सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में 19 अक्टूबर से ही डेंगू जांच का किट समाप्त हो गया है. इसकी वजह से डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है.
साहिबगंज, अमित सिंह : साहिबगंज जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में डेंगू के मामले 279 हो गए हैं. दुर्भाग्य की बात यह है कि सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में डेंगू जांच किट समाप्त हो गया है. 19 अक्टूबर से ही संभावित डेंगू पीड़ितों की जांच नहीं हो पा रही है. लैब में 110 मरीजों के सैंपल जांच के लिए पड़े हैं. इन सैंपल्स को अब भी किट का इंतजार है. जब किट आएंगे, तब जाकर इन सैंपल्स की जांच हो पाएगी. वहीं, डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिले के लोग भयभीत हैं. इस संबंध में जिला मलेरिया सलाहकार डॉ सती बाबू डाबरा ने बताया कि सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में 19 अक्टूबर से ही डेंगू जांच का किट समाप्त हो गया है. इसकी वजह से डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है. उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों में डेंगू के किट आ जाएंगे. इसके बाद सैंपल्स की जांच शुरू कर दी जाएगी. उधर, प्रतिदिन मरीज जांच रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब के चक्कर लगा रहे हैं.
क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार कहते हैं कि साहिबगंज में वर्तमान में डेंगू पॉजिटिव के 279 मामले सामने आए हैं. 19 अक्टूबर को डेंगू का किट समाप्त हो जाने के कारण सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब में डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है. तीन सेट किट यानी 188 किट की डिमांड स्टेट से हमने की है. उम्मीद है कि एक-दो दिन में डेंगू जांच के लिए ये किट हमें उपलब्ध करा दिए जाएंगे. जैसे ही किट हमें मिल जाएंगे, सेंट्रल लैब में डेंगू की जांच शुरू हो जाएगी.
Also Read: झारखंड में बढ़ रहा डेंगू का कहर, साहिबगंज में सबसे अधिक मामले, देखें अन्य जिलों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




