धनबाद : धैया से सिंफर तक नाला निर्माण पर खर्च होंगे 2.21 करोड़ रुपये

Published at :07 Feb 2024 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : धैया से सिंफर तक नाला निर्माण पर खर्च होंगे 2.21 करोड़ रुपये

धैया से जो नाला बनेगा उसे सिंफर के नाले में मिलाया जायेगा. जहां सड़क ऊंची है, वहां ह्यूज पाइप बिछायी जायेगी. जहां सड़क नीची है वहां आरसीसी ड्रेन बनाया जायेगा.

विज्ञापन

धनबाद : धैया से सिंफर तक नाला निर्माण पर 2.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे. क्यूब कंसल्टेंट ने इसकी डीपीआर तैयार की है. डीपीआर का टीएस ( टेक्निकल सेशन) होगा, इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. नाला का निर्माण डीएमएफटी फंड से होगा. गत दिनों क्यूब कंसल्टेंट की डिजाइन को आइआइटी आइएसएम, आरसीडी व नगर निगम ने एप्रूव किया था. उपायुक्त ने भी डिजाइन पर सहमति प्रदान की थी. इसके बाद प्राक्कलन तैयार करने के लिए रांची के कंसल्टेंट क्यूब को ही टेंडर दिया गया. क्यूब कंसल्टेंट ने धैया से सिंफर तक लगभग एक किलोमीटर तक नाला के लिए 2.21 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया है. समिति के मुताबिक प्राक्कलन के टीएस के बाद राशि के लिए उपायुक्त के पास फाइल भेजी जायेगी. डीएमएफटी फंड से राशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर निकाला जायेगा.

धैया से नाला बनेगा जो सिंफर के नाले में मिलेगा

धैया से जो नाला बनेगा उसे सिंफर के नाले में मिलाया जायेगा. जहां सड़क ऊंची है, वहां ह्यूज पाइप बिछायी जायेगी. जहां सड़क नीची है वहां आरसीसी ड्रेन बनाया जायेगा. धैया सड़क पर जल जमाव को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से आइआइटी आइएसएम, पथ निर्माण विभाग व नगर निगम की संयुक्त कमेटी बनायी गयी है. तीनों विभागों को मिलकर जल निकासी पर निर्णय लेना था. आइआइटी आइएसएम की टेक्निकल टीम, आरसीडी व नगर निगम ने संयुक्त रूप से सड़क पर जल-जमाव के निदान को लेकर हर बिंदु पर सर्वे किया था. वहीं अलग से क्यूब कंसल्टेंट को रखा गया था.

Also Read: धनबाद : दोनों तालाबों का बहा दिया गया पानी, अब तक नहीं निकाली गयी गाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola