Bihar News: मधेपुरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचला, मौके पर मौत

मधेपुरा में एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया. दोनों युवक मॉनिंग वॉक के लिए निकले थे और अनियंत्रित कार की चपेट में आकर जान गंवा गये. मृतक के परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया.
बिहार के मधेपुरा में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दोनों युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के केपी कॉलेज के पास की है.
मधेपुरा पूर्णिया एनएच 107 पर शनिवार को सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो युवकों को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतकों की पहचान मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगाम पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी टुना पासवान ( उम्र 30 वर्ष ) व जोरगाम वार्ड नंबर 11 के निवासी गोलू कुमार उर्फ छोटू कुमार (उम्र 20 वर्ष) के रूप में की गयी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित हो चुकी थी. इस कार ने इन्हें भी टक्कर मारी लेकिन वो बच गये और गड्ढे में गिर गये. लेकिन कार ने आगे चल रहे दोनों युवकों को कुचल दिया. दोनों को कुचलने के बाद कार सड़क के किनारे ही एक मकान से टकरा गयी और गड्ढे में पलट गयी. बताया जा रहा है कि मृतक डाक कांवर लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे और सुबह प्रैक्टिस के लिए निकलते थे.
Also Read: Agneepath Protest: लखीसराय में रेलवे का लूटा गया सामान मुहल्ले में छापेमारी के दौरान जब्त, नपेंगे उपद्रवी
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर बवाल काटा. मौत की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने एनएच 107 को जाम कर दिया. करीब 3 घंटे तक उन्होंने रास्ता जाम किये रखा. इस दौरान घटना की जानकारी मुरलीगंज थाना को मिली तो थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे.
थानेदार और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को काफी समझाया बुझाया. तत्काल परिवारिक लाभ योजना से 20 हजार एवं कबीर अंत्येष्टि योजना से 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किए. जिसके बाद हंगामा थमा.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




