धनबाद में हुआ बड़ा सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

आज धनबाद मे कार हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी, ये घटना तकरबीन सुबह 6:15 बजे की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Jharkhand News, Dhanbad News ( गोविंदपुर ) धनबाद : धनबाद में आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना हो गयी, दरअसल रामगढ़ गाटोटाड घाटी से आसनसोल जा रहे 1 परिवार के 5 लोगों की मौत खाई में गिरने से हो गयी. मृतकों में दो पुरुष, दो महिला एवं एक बच्ची शामिल हैं. घटना तकरीबन सुबह 6:15 बजे की है.
जानकारी के मुताबिक परिवार के सभी लोग रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे, इसी दरम्यान जैसे ही वाहन गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड कालाडीह मोड़ पुलिया के पास पहुंची वैसे ही वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी. बताया जाता है वाहन की गति तेज होने का कारण ये घटना घटी. अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है उनका नाम वसीम अकरम एवं शकील अख़्तर है.
सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत व्यक्ति के शवों को बाहर निकाला, खाई में गिरी कार को क्रेन के सहारे पुलिया से बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच ( पीएमसीएच) धनबाद भेज दिया है.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










