सड़क किनारे बदल रहा पिकअप का टायर, तभी रौंदते हुए निकल गया ट्रक, तीन की मौत

छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी.
छपरा : छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना रसूलपुर के पास की है. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को यहां अपनी चपेट में ले लिया. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. वही लोगों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है. मृतक की पहचान रसूलपुर के चरवा गांव निवासी चन्द्रमा मांझी के 36 वर्षिय पुत्र मुन्ना मांझी तथा मुकुन्द पुर गांव निवासी मोहन प्रसाद कुर्मी के 35 वर्षीय पुत्र छोटन प्रसाद एवं रसूलपुर चट्टी निवासी बदरी राय के पुत्र छोटू के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि छोटन सड़क किनारे अपना पिक अप लगाकर टायर बदल रहा था, तभी ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया, इसी दौरान दो और लोग सड़क पार कर रहे थे, वह भी ट्रक की चपेट में आ गये और तीनों की वहीं मौत हो गयी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










