Republic Day की पूर्व संध्या पर खास होता है राष्ट्रपति के भाषण, देखें भारत के सभी राष्ट्रपतियों की लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jan 2024 6:40 AM
Republic Day 2024, Republic Day 2024 President Speech: आज 26 जनवरी को भारत भर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. आपको बता दें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के भाषण का काफी महत्व रहता है. आइए जानते हैं कि अब तक देश को कितने राष्ट्रपति मिल चुके और इनका कार्यकाल कब से कब तक रहा है
Republic Day 2024, Republic Day 2024 President Speech: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और कर्पूरी ठाकुर का जिक्र किया. राष्ट्रपति ने कहा, इस सप्ताह के आरंभ में हम सबने अयोध्या में प्रभु श्री राम के जन्मस्थान पर निर्मित भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक समारोह देखा. भविष्य में जब इस घटना को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाएगा, तब इतिहासकार, भारत द्वारा अपनी सभ्यतागत विरासत की निरंतर खोज में युगांतरकारी आयोजन के रूप में इसका विवेचन करेंगे. उचित न्यायिक प्रक्रिया और देश के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ हुआ. अब यह एक भव्य संरचना के रूप में शोभायमान है. यह मंदिर न केवल जन-जन की आस्था को व्यक्त करता है बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में हमारे देशवासियों की अगाध आस्था का प्रमाण भी है.
आपको बता दें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के भाषण का काफी महत्व रहता है. आइए जानते हैं कि अब तक देश को कितने राष्ट्रपति मिल चुके और इनका कार्यकाल कब से कब तक रहा है
1. डॉ राजेंद्र प्रसाद
ऑफिस टर्म: 26 जनवरी 1950-13 मई 1962
2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
ऑफिस टर्म: 13 मई1962-13 मई 1967
3. डॉ ज़ाकिर हुसैन
ऑफिस टर्म: 13 मई 1967-3 मई 1969
4. वराहगिरी वेंकट गिरी (वी वी गिरी)
ऑफिस टर्म: 3 मई 1969-20 जुलाई 1969 और 24 अगस्त 1969-24 अगस्त 1974
5. फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
ऑफिस टर्म: 24 अगस्त 1974-11 फरवरी 1977
6. श्री निलम संजीव रेड्डी
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 1977-25 जुलाई 1982
7. ज्ञानी जैल सिंह
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 1982-25 जुलाई 1987
8. श्री आर वेंकटरमन
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 1987-25 जलाई 1992
9. डॉ शंकर दयाल शर्मा
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 1992-25 जुलाई 1997
10. श्री के आर नारायनन
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 1997-25 जुलाई 2002
11. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 2002-25 जुलाई 2007
12. श्रीमती प्रतिभादेवी सिंह पाटिल
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 2007-25 जुलाई 2012
13. श्री प्रणब मुखर्जी
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 2012-25 जुलाई 2017
14. श्री रामनाथ कोविंद
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 2017- 24 जुलाई 2022
15. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
ऑफिस टर्म: 25 जुलाई 2022 – वर्तमान तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










