Jio Recharge Free! सालभर 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रीचार्ज का पैसा भी वापस

Updated:
विज्ञापन
Jio Recharge Free! सालभर 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रीचार्ज का पैसा भी वापस

Reliance Jio Republic Day Offer On Recharge – जियो यूजर्स रिपब्लिक डे ऑफर के तहत 2999 रुपये का रीचार्ज करा कर 3 हजार रुपये से अधिक के कूपन पाएंगे. इस तरह देखें तो सारे कूपन्स का फायदा उठाकर रीचार्ज की राशि से ज्यादा का फायदा उठा लेंगे. ऐसे में उनका एक साल का जियो रीचार्ज फ्री हो जाएगा.

विज्ञापन
  • 2999 रुपये के रीचार्ज पर 3 हजार से अधिक के कूपन जीतने का मौका

  • रिलायंस जियो का यह ऑफर 31 जनवरी तक जारी रहेगा

Reliance Jio Republic Day Offer 2024 Recharge of 2999 : रिलायंस जियो अपने मौजूदा और नये ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे ऑफर लेकर आया है. ऑफर के तहत 2999 रुपये का रीचार्ज कराने पर ग्राहक को 3 हजार रुपये से अधिक के कूपन मिलेंगे. इन कूपन्स का इस्तेमाल शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने-पीने के बिल भरने में किया जा सकता है. जैसे ही ग्राहक जियो का प्लान रीचार्ज करायेगा, उसे मिलने वाले कूपन तुरंत MyJio ऐप में दिखाई देने लगेंगे. ऑफर का फायदा केवल 31 जनवरी तक उठाया जा सकता है.

2499 रुपये की शॉपिंग पर 500 रुपये की छूट

सबसे पहले शॉपिंग की बात करें, तो रिलायंस के AJIO ऐप से 2499 रुपये की न्यूनतम खराददारी पर ग्राहक को 500 रुपये की छूट मिलेगी. साथ ही टीरा से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने पर ग्राहक 30% का डिस्काउंट मिलेगा, जो अधिकतम 1000 रुपये तक हो सकता है. रिलायंस डिजिटल से कम से कम 5000 रुपये की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. रिलायंस डिजिटल पर अधिकतम छूट सीमा 10 हजार रुपये तक सीमित है.

Also Read: मुकेश अंबानी ने जियो यूजर्स को दिया बड़ा गिफ्ट, हफ्तों तक मिलेंगे फ्री डेटा और कॉलिंग के फायदे

फ्लाइट टिकट पर 1500 रुपये तक की छूट

ट्रैवलिंग की अब बात करें, तो इक्सिगो से हवाई टिकट बुक करने पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी. 1 यात्री टिकट पर 500 रुपये, 2 यात्रियों पर 1000 रुपये और 3 यात्रियों पर 1500 रुपये की छूट निश्चित की गई है. खाने के शौकीन भी स्विगी ऐप से खाना बुक कर 125 रुपये तक की छूट ले सकते हैं. शर्त यह है कि इसके लिए ऑर्डर कम से कम 299 रुपये का होना चाहिए.

undefined

फ्रेंड्स/फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं कूपन

अधिक से अधिक कूपन जीतने के लिए ग्राहक अपने नंबर पर जितने चाहे उतने रीचार्ज कर सकता है. इस ऑफर के तहत जीते गए कूपन दूसरे जियो नंबर पर ट्रांसफर नहीं किये जा सकेंगे. हालांकि, कूपन दोस्तों / परिवार के साथ साझा किये जा सकते हैं.

Also Read: Jio के इस प्लान के आगे सब फेल! 44GB डेटा मात्र 219 रुपये में…

Jio Recharge Free

ऐसे में देखें तो जियो यूजर्स रिपब्लिक डे ऑफर के तहत 2999 रुपये का रीचार्ज करा कर 3 हजार रुपये से अधिक के कूपन पाएंगे. इस तरह देखें तो सारे कूपन्स का फायदा उठाकर रीचार्ज की राशि से ज्यादा का फायदा उठा लेंगे. ऐसे में उनका एक साल का जियो रीचार्ज फ्री हो जाएगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola