ePaper

अधिक मास अमवस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस दिन शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक खास चीज, मिलेगी अपार सफलता

Updated at : 16 Aug 2023 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
अधिक मास अमवस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस दिन शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक खास चीज, मिलेगी अपार सफलता

Adhik Maas Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. अमावस्या तिथि पितरों का समर्पित होती है. वहीं अगर अधिकमास में अमावस्या तिथि पड़े तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन
undefined

Adhik Maas Amavasya 2023: हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है. श्रावण मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का भी विधान है. 16 अगस्त को अधिक मास की अमावस्या है. इस दिन अधिक मास समाप्त हो रहा है.

undefined

अधिक मास की अमावस्या समाप्त होने के साथ श्रावण मास आरंभ का संजोग बन रहा है. दोनों तिथि एक साथ होने से काफी शुभ माना जा रहा है. शिवपुराण के अनुसार, 16 अगस्त के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ इस एक चीज को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

undefined

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से अमावस्या तिथि आरंभ हो रही है, जो 16 अगस्त, बुधवार को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट को समाप्त हो रही है. ऐसे में अधिक मास की अमावस्या 16 अगस्त को पड़ रही है.

undefined

शिव पुराण के अनुसार, श्रावण के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर निवास करते हैं. इसलिए इस मास में पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही अधिक अमावस्या तिथि पड़ने के कारण पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है.

undefined

16 अगस्त यानी अधिक मास की अमावस्या तिथि के दिन शिव जी और पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए शिवलिंग में एक लोटे जल के साथ एक पीले कनेर का फूल अवश्य चढ़ाएं.

undefined

पीला कनेर भगवान शिव को अति प्रिय है. कनेर का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से धन- वैभव की बढ़ोतरी होती है. इसके साथ ही घर से दरिद्रता का नाश होता है. इसके साथ ही घर में सुख-सौभाग्य, शांति बनी रहती है.

undefined

अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है. इस दिन स्नान कर पितरों के नाम से दान करने पर वे प्रसन्न होते हैं. इस दिन पितरों के नाम से ब्राह्राण भोज कराने चाहिए. इसके साथ ही दान- दक्षिणा और वस्त्र का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में संपन्नता बनती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola