PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालना चाहती हैं रंगोली, कंगना रनौत को भी किया नॉमिनेट

PM Modi महिला दिवस के दिन उन महिलाओं को अपना सोशल मीडिया सौंपना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया है.
मुंबई: कुछ दिन पहले पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने घोषणा की थी कि वह सोशल मीडिया को छोड़ने का मन बना रहे हैं. हालांकि कुछ घंटों बाद पीएम ने साफ कर दिया कि वह महिला दिवस के दिन उन महिलाओं को अपना सोशल मीडिया सौंपना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया है. इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) चाहती हैं कि वो भी इन औरतों में शामिल हो सकें और एक दिन के लिए पीएम मोदी का अकाउंट मैनेज करें.
दरअसल, आठ मार्च को महिला दिवस है. इस बार महिला दिवस पर पीएम मोदी चाहते हैं कि उनका अकाउंट दुनिया को प्रेरित करने वाली महिलाएं मैनेज करें. इन महिलाओं को एंट्रीज द्वारा चुना जाएगा. अब रंगोली चंदेल ने प्रधानमंत्री के ट्वीट का रिप्लाई किया है.
Modi ji me pls me, aapke aalochakon ko kuch khari khoti sunane ka mann hai pls mauka do…. 🥰🙏😁😁😁
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 3, 2020
रंगोली ने ट्वीट में लिखा है, ‘मोदी जी, आपके आलोचकों को कुछ खरी-खोटी सुनाने का मन है, प्लीज मौका दो.’ इसके अलावा रंगोली चंदेल ने अपनी बहन कंगना रनौत को भी नॉमिनेट किया है. उन्होंने जोया अख्तर, मेघना गुलजार और अश्विनी अय्यर को भी नॉमिनेट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










