ब्राउन शुगर का सेवन करते रांची और जमशेदपुर के युवक सरायकेला से गिरफ्तार, 93 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद

Updated at : 23 Jul 2021 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
ब्राउन शुगर का सेवन करते रांची और जमशेदपुर के युवक सरायकेला से गिरफ्तार, 93 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद

Jharkhand Crime News, सरायकेला न्यूज : झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर अलकतरा ड्रम बस्ती में झोपड़ीनुमा घर में ब्राउन शुगर सेवन करते रांची के छह युवक व जमशेदपुर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से ब्राउन शुगर की 93 पुड़िया भी बरामद की गयी है. एसपी आनंद प्रकाश ने ये जानकारी दी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, सरायकेला न्यूज : झारखंड के सरायकेला जिले के आदित्यपुर अलकतरा ड्रम बस्ती में झोपड़ीनुमा घर में ब्राउन शुगर सेवन करते रांची के छह युवक व जमशेदपुर के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से ब्राउन शुगर की 93 पुड़िया भी बरामद की गयी है. एसपी आनंद प्रकाश ने ये जानकारी दी.

सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि अलकतरा ड्रम बस्ती के झोपड़ीनुमा घर में ब्राउन शुगर का सेवन किया जा रहा है. इस सूचना पर छापामारी की गयी. पुलिस ने इस दौरान रांची और जमशेदपुर के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 93 पुड़िया भी बरामद की है.

Also Read: कोरोना काल में इस सावन घर से ही करें शिव की आराधना, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर है रोक

पुलिस ने सन्नी वर्मा, विशाल कुमार, नितेश झा, शाहिद अख्तर, अभिषेक सिंह, सन्नी तिर्की, मो ताहिर को गिरफ्तार किया है. तलाशी के क्रम में उनके पास से 93 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली, जिसका वजन 9.57 ग्राम पाया गया. प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी मुख्यालय सी के वत्स, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र महतो उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम व बड़ा तालाब का होगा कायाकल्प, बदलेगी रांची की तस्वीर

रांची व जमशेदपुर से पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार किया.

सन्नी वर्मा, 27 वर्ष (डेली मार्केट, रांची )

विशाल कुमार, 25 वर्ष (अरगोड़ा, रांची)

नितेश झा, 23 वर्ष, (अरगोड़ा, रांची)

शाहीद अख्तर, 25 वर्ष (हिंदपीढ़ी, रांची)

अभिषेक सिंह, 27 वर्ष, (अरगोड़ा, रांची)

सन्नी तिर्की, 24 वर्ष, (अरगोड़ा, रांची)

मो ताहिर, 32 वर्ष, (जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम)

Also Read: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में हुई झमाझम बारिश

सन्नी वर्मा की पॉकेट से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 1.25 ग्राम), विशाल कुमार की पॉकेट से 10 पुड़िया (वजन 1.01 ग्राम), नितेश झा के पास से 12 पुड़िया (वजन 1.23 ग्राम), शाहिद अख्तर की पॉकेट से 11 पुड़िया (वजन 1.17 ग्राम), अभिषेक सिंह की पॉकेट से आठ पुड़िया (वजन 0.8 ग्राम), सन्नी तिर्की की पॉकेट से आठ पुड़िया (वजन 0.81 ग्राम) एवं मो ताहिर की पॉकेट से 32 पुड़िया (वजन 3.3 ग्राम) बरामद की गयी.

Also Read: डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड : आरोपी पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola