झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में हुई झमाझम बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather News, रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला और राजधानी रांची में आज झमाझम बारिश (rain) हुई. इससे तापमान (temperature) में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News, रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला और राजधानी रांची में आज झमाझम बारिश (rain) हुई. इससे तापमान (temperature) में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area forming in Bay of Bengal) बन रहा है. इस कारण आज झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा में दोपहर बाद बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात (thunderstorm) की भी आशंका व्यक्त की गयी है.

Also Read: झारखंड में आज रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

आपको बता दें कि गुरुवार को रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, लातेहार, पलामू आदि इलाकों में बारिश भी हुई है. रांची का अधिकतम तापमान (maximum temperature) 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून (monsoon 2021) सामान्य रहा. सबसे अधिक वर्षा कोडरमा में 57.2 मिमी रिकॉर्ड किया गया. हंटरगंज में 52.8 मिमी बारिश हुई.

Also Read: झारखंड के सरायकेला में दो बच्चे चलने-फिरने में हैं लाचार, गरीब मां-पिता नहीं करा पा रहे इलाज, मदद की है दरकार

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, रांची में जुलाई में हर वर्ष अच्छी बारिश हुई है. 2017 में पूरे माह 666.4 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा वर्ष 2010 में 224.3 मिमी, 2011 में 211.3 मिमी, 2012 में 279.8 मिमी, 2013 में 268.3 मिमी, 2014 में 325 मिमी, 2015 में 356.8 मिमी, 2016 में 609.4 मिमी, 2018 में 389.7 मिमी व 2019 में 213.8 मिमी बारिश हुई.

Also Read: रांची की स्वर्णरेखा नदी में युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत, NDRF की टीम ने निकाला शव

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola