झारखंड में आज रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश (heavy rain in jharkhand) हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे भारी बारिश हो सकती है.
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश (heavy rain in jharkhand) हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र (low pressure area forming in Bay of Bengal) बनने से आज 23 जुलाई को झारखंड के कई जिलों खास कर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार आदि इलाकों में दोपहर बाद भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात (thunderstorm) के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
आपको बता दें कि गुरुवार को रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, लातेहार, पलामू आदि इलाकों में बारिश भी हुई है. रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा. सबसे अधिक वर्षा कोडरमा में 57.2 मिमी रिकॉर्ड किया गया. हंटरगंज में 52.8 मिमी बारिश हुई.
Also Read: झारखंड में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया अब होगी ऑनलाइन, चतरा से होगी शुरुआत
मौसम विभाग के अनुसार, रांची में जुलाई में हर वर्ष अच्छी बारिश हुई है. 2017 में पूरे माह 666.4 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा वर्ष 2010 में 224.3 मिमी, 2011 में 211.3 मिमी, 2012 में 279.8 मिमी, 2013 में 268.3 मिमी, 2014 में 325 मिमी, 2015 में 356.8 मिमी, 2016 में 609.4 मिमी, 2018 में 389.7 मिमी व 2019 में 213.8 मिमी बारिश हुई.
Also Read: सीएम हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची में करेंगे इन बड़े योजनाओं का शिलान्यास, 84 करोड़ रूपये होगी लागत
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में प्रत्येक वर्ष जून में अच्छी बारिश हुई है. झारखंड में जून के महीने में वर्ष 2012 में 108.5 मिमी, वर्ष 2013 में 360 मिमी, वर्ष 2014 में 175.8 मिमी, वर्ष 2015 में 281.7 मिमी, वर्ष 2016 में 158.2 मिमी, वर्ष 2017 में 172.3 मिमी, वर्ष 2018 में 110.6 मिमी, वर्ष 2019 में 124 मिमी, 2020 में 311.1 मिमी वर्षा हुई थी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




