ePaper

पुलिस यूनिफॉर्म में दिखे रणबीर कपूर, तेजी से VIRAL हुई यह तसवीर, फैंस पूछ रहे सवाल

Updated at : 13 Sep 2020 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस यूनिफॉर्म में दिखे रणबीर कपूर, तेजी से VIRAL हुई यह तसवीर, फैंस पूछ रहे सवाल

ranbir kapoor spotted in police uniform photo viral on social media fans ask this question bud: अभिनेता रणबीर कपूर लाकडाउन के बाद काम पर वापस लौट आए हैं. रणबीर मुंबई में शूटिंग करते दिखाई दिए. इस दौरान रणबीर कपूर पुलिस की वर्दी में दिखे. वह इस गेटअप में शूटिंग के लिए निकल रहे थे तब यह तसवीरें क्लिक की गईं हैं. रणबीर कपूर की यह तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Photo: अभिनेता रणबीर कपूर लाकडाउन के बाद काम पर वापस लौट आए हैं. रणबीर मुंबई में शूटिंग करते दिखाई दिए. इस दौरान रणबीर कपूर पुलिस की वर्दी में दिखे. वह इस गेटअप में शूटिंग के लिए निकल रहे थे तब यह तसवीरें क्लिक की गईं हैं. रणबीर कपूर की यह तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वह अपने कोस्टार्स संग नजर आये. इस तसवीर के बाद फैंस काफी एक्‍साइटिड हो गये हैं.

इस तसवीर पर लोग कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि यह किस प्रोजेक्‍ट से जुड़ी तसवीर है. हालांकि रणबीर या उनकी टीम की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह किसी फिल्म नहीं बल्कि ऐड की शूटिंग के दौरान का लुक है. तसवीर में रणबीर अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CFCbcqOj6mP/

हाल ही में रणबीर कपूर अपनी कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था. दोनों फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. फिल्‍म में इन दो स्‍टार्स के अलावा महानायक अमिताभ बच्‍चन और मौनी रॉय मुख्‍य भूमिका में दिखेंगे. फिल्‍म दिसंबर 2020 में रिलीज होनी तय हुई थी. लेकिन सिनेमाघर बंद होने की वजह से ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

https://www.instagram.com/p/CFCj1jxjW_4/

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र एक ट्रायोलॉजी है और अयान मुखर्जी भाग 1 और भाग 2 के बीच ज्यादा अंतर नहीं चाहते हैं, और इसलिए, वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी भागों के लिए खाका तैयार हो. उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है, ब्रह्मास्त्र की टीम ने लॉकडाउन का सबसे अच्छा उपयोग किया है और अयान की टीम एक विशेष वीडियो ट्रेलर पर काम कर रही है, जो दुनिया को कल्पना की दुनिया की झलक देगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: नायरा की प्रेग्‍नेंसी से खुश नहीं है कार्तिक, आनेवाला है बड़ा ट्विस्‍ट

पिछले दिनों मिड डे ने एक सूत्र के हवाले से लिखा था,’ फुटेज का एक बड़ा हिस्सा लंदन टीम को भेज दिया गया है ताकि वह इस अवधि में स्‍पेशल इफेक्‍ट्स पर काम करना शुरू कर सके. काम को आउटसोर्स करने और फुटेज शेयर करने से फिल्म के लीक होने का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में अयान केवल 5 लोगों की स्‍पेशल टीम चाहते हैं. निर्देशक ने बेहद भरोसेमंद लोगों को इस टीम में शामिल किया है सिर्फ वे ही इस प्रोजेक्‍ट पर काम करेंगे.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola