ePaper

आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग पूरी कर लौटी मुंबई, पति रणबीर कपूर को देखते ही एक्ट्रेस ने किया ये काम, VIDEO

Updated at : 10 Jul 2022 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग पूरी कर लौटी मुंबई, पति रणबीर कपूर को देखते ही एक्ट्रेस ने किया ये काम, VIDEO

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Video: आलिया भट्ट मुंबई आ गई है और उन्हें एयरपोर्ट पर लेने उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर आए. आलिया ने अपने पति को देखते ही गले लगा लिया. उनका ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Video: आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग पूरी हो गई है. आलिया ने बीते दिन ही कुछ फोटोज शेयर किया था. इसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया था कि वो भारत वापस आने वाली है. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक वो मुंबई आ गई है और उन्हें एयरपोर्ट पर लेने उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर आए. इस दौरान कुछ वीडियोज सामने आए है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

मुंबई लौटी आलिया भट्ट

विरल भयानी ने कुछ वीडियो पोस्ट किया है. पैपराजी ने एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट के पहुंचते ही उनकी तसवीरें क्लिक की. एक्ट्रेस ने व्हाइट लूज ची-शर्ट के साथ व्हाइट जैकेट पहना था. साथ ही ब्लैक रंग का पैंट पहना था. वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिख रहा है. आलिया को लेने आए रणबीर कपूर अपनी पत्नी का कार में इंतजार कर रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CfzevOxKdHa/?hl=en
https://www.instagram.com/p/Cfzc8u3K_4X/?hl=en
आलिया भट्ट ने किया रणबीर को हग

आलिया भट्ट ने कार में बैठते ही सबसे पहले रणबीर कपूर को टाइट हग किया. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स एक्टर को बेस्ट पति बता रहे है. एक यूजर ने लिखा, दोनों का प्यार देखो. एक अन्य यूजर ने लिखा, वो हग देखो. एक यूजर ने लिखा, रणबीर-आलिया बेस्ट कपल. बता दें कि आलिया ने कुछ हफ्ते पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था.

https://www.instagram.com/p/CfzcbNeqMOY/?hl=en
आलिया भट्ट बनने वाली है मां

आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताते हुए एक फोटो शेयर कर लिखा था, हमारा बच्चा….. जल्द ही आ रहा है. तसवीर में वो अस्पताल के बेड पर लेटी दिखी थी और उनके सामने रणबीर कपूर बैठे हुए थे. कपल ने 14 अप्रैल को अपने परिवार औऱ करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे. शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिस्पेशन दिया था.

Also Read: Gal Gadot को आलिया भट्ट ने किया हग, Heart Of Stone के सेट से शेयर की फोटो, रणबीर के लिए लिखा खास मैसेज
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा में दिखेंगे, जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है. इसके अलावा वो इन दिनों शमशेरा को लेकर चर्चा में है. ये इसी महीने 22 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें वाणी कपूर भी है औऱ एक्टर डबल रोल में दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola