ePaper

Rana Daggubati Miheeka Bajaj Wedding: सिर्फ 30 मेहमानों के बीच होगी राणा और मिहिका की शादी, होंगे ये खास इंतजाम

Updated at : 05 Aug 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Rana Daggubati Miheeka Bajaj Wedding: सिर्फ 30 मेहमानों के बीच होगी राणा और मिहिका की शादी, होंगे ये खास इंतजाम

Rana Daggubati Miheeka Bajaj wedding : 'बाहुबली' स्टार राणा दग्‍गुबाती (Rana Daggubati) इन दिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) संग सगाई कर चुके राणा अब 8 अगस्त को शादी करने जा रहे हैं. राण इसकी तैयारियों में जुट गए हैं. अब उनकी शादी को लेकर खबर आ रही है कि कोरोना प्रकोप के कारण एक्टर की शादी में सिर्फ 30 मेहमान ही शामिल होंगे.

विज्ञापन

Rana Daggubati Miheeka Bajaj wedding : ‘बाहुबली’ स्टार राणा दग्‍गुबाती (Rana Daggubati) इन दिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) संग सगाई कर चुके राणा अब 8 अगस्त को शादी करने जा रहे हैं. राण इसकी तैयारियों में जुट गए हैं. अब उनकी शादी को लेकर खबर आ रही है कि कोरोना प्रकोप के कारण एक्टर की शादी में सिर्फ 30 मेहमान ही शामिल होंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राणा दग्गुबाती औऱ मिहिका बजाज की शादी तेलुगू और मारवाड़ी रीति-रिवाज से होगी. राण के पिता और निर्माता सुरेश बाबू ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिये इंटरव्यू में बताया कि कोरोना के कारण सिर्फ़ परिवार के लोगों को ही बुलाया गया है. फ़िल्म इंडस्ट्री के अंदर और बाहर अपने नज़दीकी दोस्तों को भी न्योता नहीं दिया है.

सुरेश बाबू ने बताया कि जो भी शादी में आएगा, उसका कोविड 19 टेस्ट होगा. शादी स्थल पर हर जगह सैनिटाइज़र रखे होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. यह ख़ुशी का मौक़ा है और हम इसे सुरक्षित भी बनाना चाहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CAcGYxRjRzk/

वहीं, मिहिका की मां बंटी बजाज ने बताया कि सारी रस्में तेलुगू और मारवाड़ी रीति-रिवाज से सम्पन्न होंगी. मिहिका और मैंने शादी की सारी थीम डिजाइन की हैं. दिल्ली की एक टीम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इसे सरप्राइज के तौर पर रखा गया है और यह काफी खास होगा. मां होने के नाते मैं मिहिका के लिए इसे स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश कर रही हूं.

Also Read: Kajol B’day : जब फैन ने पूछा था- ‘अजय नहीं होते तो शाहरुख से कर लेतीं शादी?’ काजोल ने दिया था ये दिलचस्प जवाब

बता दें कि कुछ समय पहले ही राणा दग्‍गुबाती ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था कि मिहिका बजाज से शादी करना उनके जीवन का सबसे अच्छा समय है. उन्होंने शादी का खुलासा करते हुए कहा था “मैं 8 अगस्त को शादी कर रहा हूं. यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय रहा है, मिहिका से शादी कर रहा हूं. यह शानदार है. हम शादी सेरेमनी को पर्सनल रखेंगे.’

कौन हैं मिहिका बजाज?

हैदराबाद में जन्मी और पली-बढ़ी मिहिका बजाज एक इंटीरियर डेकोर फर्म ड्यूड्रॉप डिज़ाइन स्टूडियो (Dew Drop Design Studio) चलाती हैं, जो हाई-फाई शादियों की इवेंट प्लानर हैं. खबरों के मुताबिक, मिहिका बजाज ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिजाइन में एमए किया है. मिहिका की मां बंटी, Kalaala ज्वेलरी के एक ब्रांड की डायरेक्‍टर और क्रिएटिव हेड हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मिहिका की फैमिली और सोनम कपूर की फैमिली एकदूसरे के क्लोज फ्रेंड्स हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola