Rama Ekadashi 2022 LIVE Updates: आज है रमा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय
Rama Ekadashi 2022 LIVE Updates: रमा एकादशी का व्रत इस साल आज 21 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जा रहा है. रमा एकादशी पर पूजा के लिए संध्या काल दीपदान करने से देवी लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं एवं इससे सुख-समृद्धि, धन में वृद्धि होती है और समस्त बिगड़े काम बन जाते हैं.आइए जानें रमा एकादशी पर तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व.
रमा एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त
रमा एकादशी के दिन प्रातः काल से शुक्ल योग है. यह शाम 05.48 मिनट तक रहेगा. उसके बाद ब्रह्म योग आरंभ होगा. वहीं एकादशी व्रत की पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 07.50 मिनट से सुबह 09.15 मिनट तक रहेगा.
ये काम जरूर करें दान
इस दिन छोटे बच्चों को शिक्षा से संबंधित वस्तुएं दान करनी चाहिए. कहते हैं इससे मां लक्ष्मी के साथ देवी सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन, विद्या में बढ़ोत्तरी होती है. जूते-चप्पल देना भी अत्यंत लाभकारी होता है.
रमा एकादशी व्रत के प्रभाव से मिला अपार धन
शोभन ने चंद्रभागा की बात नहीं मानी और रमा एकादशी का व्रत करने की ठानी. सुबह तक शोभन के प्राण निकल चुके थे. पति की मृत्यु के बाद चंद्रभागा पिता के यहां रहकर ही पूजा-पाठ और व्रत करती थी. वहीं एकादशी व्रत के प्रभाव से शोभन को अगले जन्म में देवपुर नगरी का राज्य प्राप्त हुआ जहां धन-धान्य और ऐेश्वर्य की कोई कमी नहीं थी. एक बार राजा मुचुकुंद के नगर का ब्राह्मण सोम शर्मा देवपुर के पास से गुजरता है और शोभन को पहचान लेता है. ब्राह्मण पूछता है कि शोभन को यह सब ऐश्वर्य कैसे प्राप्त हुआ. तब शोभन उसे बताता है कि यह सब रमा एकादशी का फल है लेकिन यह सब अस्थिर है.
रमा एकादशी 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 अक्टूबर दिन गुरुवार को शाम 04 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन 21 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 05 बजकर 22 मिट तक मान्य रहेगी. अब उदयातिथि को देखा जाए तो 21 अक्टूबर को प्राप्त हो रही है, इसलिए रमा एकादशी का व्रत 21 अक्टूबर को रखा जाएगा.
Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी व्रत के लाभ
रमा एकादशी व्रत के लाभ यह व्रत संतान, सुख, समृद्धि, धन की कामना रखने वाले मनुष्यों को अवश्य करना चाहिए.
इस व्रत के प्रभाव से जीवन के सारे अभाव दूर हो जाते हैं.
अनजाने में किए गए पापों का क्षय होता है.
अनजाने में किए गोहत्या, ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिलती है.
सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
स्त्री पुरुष दोनों यह व्रत रखें तो पारिवारिक सुख सौहार्द्र बना रहता है.
उत्तम वाहन, संपत्ति सुख प्राप्त होता है.
मृत्यु के पश्चात विष्णुलोक की प्राप्ति होती है.
Rama Ekadashi 2022: पूजा मुहूर्त
रमा एकादशी के दिन प्रात:काल से ही शुक्ल योग प्रारंभ हो रहा है, जो शाम 05 बजकर 48 मिनट तक है. उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा. ये दोनों ही योग पूजा पाठ के लिए शुभ हैं. रमा एकादशी व्रत की पूजा करने का श्रेष्ठ मुहूर्त प्रात: 07 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक है. यह लाभ उन्नति प्रदान करने वाला मुहूर्त है.
उसके बाद सुबह 09 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त है. आप इन दोनों ही मुहूर्त में पूजा करते हैं तो आपके लिए लाभकारी है. आपका कल्याण होगा.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए