Ram Navami 2023 Upay: रामनवमी के दिन जरूर कर लें ये उपाय, पूरी होगी हर विश

Ram Navami 2023 Upay: रामनवमी का पर्व इस साल 30 मार्च को मनाया जा रहा है. इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभ देता है. इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी प्रकार की मुश्किलें दूर हो जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से रामनवमी पर आपकी हर मनोकामना पूरी होगी
Ram Navami 2023 Upay: इस साल रामनवमी का पर्व 30 मार्च 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की पूजा का विधान है. इस दिन भगवान श्री राम की पूजा और स्तुति करने से भगवान श्री राम प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभ देता है. इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी प्रकार की मुश्किलें दूर हो जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से रामनवमी पर आपकी हर मनोकामना पूरी होगी
रामनवमी के दिन हनुमान जी की मूर्ति पर लगा सिंदूर लेकर सीता माता के चरणों पर लगाने से अच्छा फल मिलता है. इसके बाद अपनी प्रार्थना माता सीता को बताएं और प्रणाम करके वापस लौट आएं. ठीक यही काम रामनवमी वाले दिन तीन बार करना है. सुबह, दोपहर और शाम के समय ये उपाय करने से जीवन में आ रही सभी बाधाओं का हल मिलता हैं.
अगर आपके जीवन कष्ट और संकट से घिरा हुआ है तो संकटों से मुक्ति पाने के लिए एक कटोरी में गंगाजल या फिर किसी भी पवित्र नदी का जल लेकर श्रीराम के रक्षा मंत्र ‘ऊं श्रीं ह्वीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नम:’ का 108 बार जाप करें. इसके बाद इस जल को घर के हर कोने से लेकर मुख्य द्वार तक छिड़क दें.
यदि आप गृहस्थ जीवन में फंसे रहने के कारण आप मंत्रों का जाप ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए भी एक बेहद ही आसान उपाय है. आप रामनवमी के दिन राम मंदिर या उनके चित्र के सामने तीन बार अलग अलग समय पर भगवान राम की स्तुति ‘श्रीरामचन्द्र कृपालु भजु मन…’ का पाठ कर लें. जीवन में अनुकूलता का हमेशा वास होगा.
इस दिन भगवान की पूजा कर श्री राम स्तुति का पाठ करें. आज के दिन आप सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते हैं. ऐसा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं.
इस दिन भगवान श्री राम के साथ माता सीता की भी पूजा करें. इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










