ePaper

Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल! इस तसवीर पर सेलेब्स जता रहे प्यार

Updated at : 10 Oct 2021 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Rakul Preet Singh और जैकी भगनानी ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल! इस तसवीर पर सेलेब्स जता रहे प्यार

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani relationship : बॉलीवुड इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक और सरप्राइज है. रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh) आज यानी 10 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास दिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) साथ एक प्यारी सी तसवीर शेयर की है.

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक और सरप्राइज है. रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh ) आज यानी 10 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास दिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani ) साथ एक प्यारी सी तसवीर शेयर की है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने एक्टर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. इस तसवीर में रकुल और जैकी खुबसूरत वादियों के बीच एकदूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.

जैकी ने इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते. तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है. सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया का मतलब है!!! आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह धूप वाला होऔर आप जितना सुंदर हो. जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार.”

https://www.instagram.com/p/CU1ttlxKBQY/

इसका रिप्लाई करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, थैंक्यूयू मेरे प्यार! आप इस साल मेरा सबसे बड़ा उपहार रहे हैं! मेरे जिंदगी में रंग जोड़ने के लिए थैंक्यू, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए थैंक्यू, आपके होने के लिए थैंक्यू.” इस तसवीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन, काजल अग्रवाल और आयुष्मान खुराना ने उनकी तसवीरों पर प्यार जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

https://www.instagram.com/p/CU1x-zyq5L0/

बता दें कि, रकुल प्रीत ने 9 अक्टूबर को थैंक गॉड की टीम के साथ अपना बर्थडे मनाया. उन्होंने अपनी सरप्राइज बर्थडे पार्टी से तसवीरें और वीडियो शेयर करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरिज का सहारा लिया. थैंक गॉड टीम ने रकुल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके लिए जश्न मनाया. 10 अक्टूबर को, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने इंस्टाग्राम पर हाथ पकड़े हुए अपनी एक तसवीर शेयर की है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा, दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

Also Read: जया भारद्वाज के भाई का रिएक्शन आया सामने, दीपक चाहर संग बहन की ये खूबसूरत तसवीर शेयर कर दी बधाई , PICS

बता दें कि, रकुल प्रीत ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने धीरे-धीरे हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रखा और अब बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट कर रही हैं. उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा-स्टारर थैंक गॉड, प्रोडक्शन 41 के साथ अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी, जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की MayDay है.

जैकी भगनानी एक एक्टर, निर्माता और एक उद्यमी हैं. वह दिग्गज निर्माता वाशु भगनानी के बेटे हैं. उन्होंने 2009 में कल किसने देखा से एक एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola