UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है, उसे लाल पोटली भी नहीं बचा पाएगी- राजनाथ सिंह

UP Chunav 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है. अब उनको तिनके का सहारा चाहिए. लाल पोटली भी उनकी डूबती नौका को नहीं बचा पाएगी.
UP Chunav 2022: देश के रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आई, उस पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे. यहां तक कि उसके कुछ मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, लेकिन हमारी सरकार में हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता.
पीलीभीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने वही किया है, जो हमने कहा है. चाहे वह धारा 370 हो या राम मंदिर. हम न केवल विकास करते हैं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं. आज हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 3 ट्रिलियन से अधिक है.
Also Read: UP Chunav 2022 Live Updates: हमने देश में विकास भी किया और सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया- राजनाथ सिंह
-
हम नए भारत के साथ साथ नए उत्तर प्रदेश का भी निर्माण करना चाहते हैं.
-
समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है. अब उनको तिनके का सहारा चाहिए. लाल पोटली के सहारे डूबती नौका नहीं बचेगी.
-
सपा से पूछो कितने मेडिकल कॉलेज उन्होंने खोले थे. अब भाजपा की सरकार ने 59 ज़िलों में निर्माण शुरू किया है.
-
आपने भाजपा को भी काम करते देखा है और समाजवादी पार्टी को भी काम करते देखा है. वे कितने सुधारवादी हैं इसका पता इसी बात से चलता है कि जब मैं शिक्षा मंत्री था तो नकल के खिलाफ कानून बना, मगर सपा सरकार ने आते ही कानून समाप्त कर दिया और नकल लेने की खुली छूट दे दी.
-
हम विकास भी करते हैं और देश की विरासत भी सम्भालते हैं. जो देश अपनी विरासत से कट जाता है, उसकी हालात कटी पतंग जैसी हो जाती है. हम अपने देश को कटी पतंग नहीं बनने देंगे.
Also Read: UP Election: कासगंज में राजनाथ सिंह बोले- वे देश को बांटने की राजनीति कर रहे, हम ऐसी नीति नहीं चाहते
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में सम्पन्न होगा. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी, छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. मतगणना 10 मार्च को होगी.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




