कोयला कारोबारी राजू झा हत्याकांड का झारखंड कनेक्शन, बंगाल पुलिस के हाथ लगी बड़ी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2023 2:14 PM
पुलिस का अनुमान है कि संभवत: झारखंड से ही हत्यारों को इस घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था? हालांकि अभी तक किसी भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पायी
बंगाल के कोयला कारोबारी राजू झा हत्याकांड की गुत्थी एसआईटी अब तक सुलझा नहीं सकी है. जबकि, इस घटना को हुए पांच दिन बीत गये हैं. अब इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है. दरअसल, पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिस दिन हत्या की घटना हुई उसी दिन सुबह हत्यारों द्वारा प्रयुक्त नीले रंग की कार झारखंड गई थी और वहां से शाम को लौटी थी.
पुलिस का अनुमान है कि संभवत: झारखंड से ही हत्यारों को इस घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था? हालांकि अभी तक किसी भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पायी है. केवल सीसीटीवी फुटेज में उक्त कार को जाते और आते देखा गया है. पुलिस ने ये भी आशंका जतायी है कि संभवतः अपराधी झारखंड से आयें हो और घटना को अंजाम देने के बाद से कार को शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास छोड़ कर ट्रेन से फरार हो गयें हो.
ज्ञात हो कि कोयला कारोबारी राजू झा की हत्या कुछ दिन पहले गोली मारकर कर दी गयी थी. उस वक्त वो दुर्गापुर से कोलकाता रहे थे. राजू अपने सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार के सामने वाली सीट पर बैठे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तभी पीछे से एक नीले रंग की कार आई और उस कार से दो बदमाश उतरकर सीधे राजू झा पर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी नीले रंग की कार में बैठकर कोलकाता की तरफ तेज गति से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










