केजी से पीजी तक फ्री पढ़ाई के बाद अब राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के भूमिहीनों के लिए किया ये वादा

राहुल ने कहा कि मजदूरों को मिलने वाले सालाना सात हजार रुपए को बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने का निर्णय कांग्रेस ने लिया है. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने कर्जमाफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया.
केजी से पीजी तक की फ्री पढ़ाई का वादा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि वे किसानों के दिल की बात सुन लेते हैं. राहुल गांधी ने कहा- हमने कहा था कि छत्तीसगढ़ में ऐसी सरकार आएगी जो किसानों, मजदूरों की रक्षा करेगी. हमने जो कहा, वो करके दिखाया. राहुल गांधी रविवार (29 अक्टूबर) को राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जनसभा में उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं. कहा कि अब भूमिहीन मजदूरों को साल में 7,000 रुपए नहीं, 10 हजार रुपए मिलेंगे. साथ ही स्वास्थ बीमा योजना की राशि पांच लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा. राहुल गांधी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार आपसे जो वादा किया था, उससे ज्यादा दिया. हमने 2,500 रुपए में धान खरीदी का वाद किया था. आज 2,640 रुपये में धान खरीदने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों के कहे बिना 3,000 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीद होगी. राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली बिल हाफ, किसान न्याय योजना में 23 हजार करोड़ रुपए 26 लाख किसानों को दिया. हर साल मजदूरों को सात हजार रुपए दिए.
हमने की किसानों से बात : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आज किसानों और मजदूरों के साथ खेत में काम किया और उनसे बात की. किसानों ने बताया कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने जो काम किया है, वैसा काम इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया. राहुल ने कहा कि मजदूरों को मिलने वाले सालाना सात हजार रुपए को बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने का निर्णय कांग्रेस ने लिया है. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने कर्जमाफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया. इस बार भी हम किसानों से कर्ज माफी का वादा कर कर रहे हैं और सरकार बनते ही कर्ज माफ कर देंगे.
यहां के किसान अब जमीन नहीं बेचते
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से इतना सक्षम बना दिया है कि अब यहां के किसानों को जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ती. किसानों पर अब कोई कर्ज नहीं है. उनके बैंक में पैसे जमा हैं. यह ऐतिहासिक बदलाव है.
Also Read: छत्तीसगढ़ में किसान बने राहुल गांधी, रायपुर के कठिया गांव में की धनकटनी, देखें PHOTOS
राहुल ने पूछा- बीजेपी ने किस राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया
राहुल गांधी ने कहा कि दो तरह की सरकार होती है. एक सरकार जो देश के सबसे अमीर और अरबपतियों के लिए काम करती है. मोदी सरकार ने अदाणी जैसे लोगों के 14 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दिए. उन्होंने पूछा कि आप बताइए बीजेपी ने किस राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया है? केंद्र सरकार 24 घंटे अदाणी-अदाणी करती रहती है. अदाणी को एयरपोर्ट दे दिया, खदानें दे दी. मोदीजी अदाणी को लाभ पहुंचाने के लिए किसान बिल लेकर आए थे. किसानों का पैसा छीनकर अदाणी को देना चाहते थे. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेता जहां भी जाते हैं, कहते हैं कि अंग्रेजी मत पढ़ो. सिर्फ हिंदी पढ़ो. वे चाहते हैं कि सिर्फ उनके बच्चे पढ़ें और बढ़ें. हम कहते हैं कि हिंदी के साथ छत्तीसगढ़िया और अंग्रेजी भी आना जरूरी है.
जाति जनगणना से डरते हैं मोदी
राहुल गांधी ने कहा जातिगत जनगणना के बाद आदिवासियों और पिछड़ों के लिए नया अध्याय लिखा जाएगा. कांग्रेस की सरकार केंद्र में आएगी, तो जातिगत जनगणना करके रहेगी. पीएम मोदी हर जगह ओबीसी की सरकार होने का दावा करते हैं, लेकिन वह यह नहीं बताते कि देश में ओबीसी की स्थिति क्या है. वो जाति जनगणना से डरते हैं. केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय में 90 में से मात्र तीन ओबीसी हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत सर्वे का काम शुरू हो जाएगा. कर्नाटक और राजस्थान में यह काम शुरू हो चुका है.
Also Read: विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी का बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी कांग्रेस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




