राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : झारखंड पहुंचे गुलाम अहमद मीर, तैयारियों पर करेंगे बैठक

झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर (I.N.D.I.A.) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. गठबंधन की हमारी सरकार मजबूती से झारखंड में काम कर रही है.
बरहरवा (साहिबगंज), विकास जायसवाल : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार (26 जनवरी) को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखंड पहुंचे. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के फरक्का रेलवे स्टेशन पर पर उनका स्वागत किया. यहां से सड़क मार्ग से कांग्रेस नेता बरहरवा इस्लामपुर पहुंचे. यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश करेगी. झारखंड में उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा. राहुल गांधी 8 दिन तक झारखंड में रहेंगे. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड के सभी जिला अध्यक्ष एवं संगठन के लोगों से तैयारी की जानकारी ले रहे हैं. झारखंड में राहुल गांधी का कार्यक्रम भव्य तरीके से किया जाएगा.
झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. गठबंधन की हमारी सरकार मजबूती से झारखंड में काम कर रही है. झारखंड में लोग बेहद खुशहाल हैं. हमलोग आने वाले लोकसभा चुनाव में मजबूती से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अलावा जितने भी हमारे सहयोगी दल हैं, सभी को साथ लेकर चलना हमारा कर्तव्य है. हम सभी मिलकर झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.
Also Read: रांची में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में कांग्रेस
इस अवसर पर साहिबगंज के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, मीडिया प्रभारी नाबिद अंजुम, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद दिलदार, रंजीत टुडू सहित अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




