ePaper

ट्रेन में श्री अन्न के साथ मिलेगा पूर्वांचल का लिट्टी चोखा और पूड़ी सब्जी, रेलवे तैयार करा रही मेन्यू चार्ट

Updated at : 02 Jun 2023 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में श्री अन्न के साथ मिलेगा पूर्वांचल का लिट्टी चोखा और पूड़ी सब्जी, रेलवे तैयार करा रही मेन्यू चार्ट

Indian Railways News : यात्रियों को खान-पान के प्रति रुझान बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने श्रीअन्न को अपनी खानपान व्यवस्था में शामिल करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

गोरखपुर. यात्री ट्रेनों में रेस्त्रां की भांति मनपसंद खाने का आर्डर कर सकेंगे. श्री अन्न से बने पकवान के साथ-साथ रोटी दाल रोटी पनीर या चावल, चिकन और मिठाई आदि खान पान की सामग्री रूचि के अनुसार अलग-अलग टाइम पर मंगा सकते हैं. वेंडर अपने साथ मेन्यू चार्ट लेकर चलेंगे, जिससे यात्री अपने हिसाब से खाने का आर्डर दे पाएंगे.यात्रियों को खान-पान के प्रति रुझान बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने भी ज्वार, बाजरा, रागी यानी माडूवा, जौ, कोदो, सावा, कुटकी, कांगनी और चीना आदि (श्रीअन्न) को अपने खान-पान व्यवस्था में शामिल करने का निर्णय लिया है. यात्रियों की थाली में लोकप्रिय भोजन पूर्वांचल का लिट्टी चोखा और पूड़ी सब्जी भी परोसी जाएगी.

बाजरे की रोटी और रागी के लड्डू भी मिलेंगे 

रेल यात्री अब रेल सफर के दौरान बाजरे की रोटी और रागी के लड्डू का आनंद ले सकते हैं. ट्रेन के पैंट्री कार (रसोई भंडार यान) के मेनू चार्ट में श्री अन्न यानी मोटे अनाज शामिल होंगे. इसके लिए आईआरसीटीसी ने पैंट्री कार संचालकों को एडवाइजरी जारी कर दी है. खानपान में श्री अन्न को शामिल करने के लिए एजेंसियों ने स्वीकृति भी दी है. वे आईआरसीटीसी की सलाह पर मेन्यू चार्ट तैयार करने में जुट गए हैं.

श्री अन्न से बने पकवान के लिए एडवाइजरी जारी

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेनों के पैंट्री कार में श्री अन्न से बने पकवान उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है. नय मेनू चार्ट बनाने के लिए पैंट्री कार के संचालकों से बातचीत चल रही है. रेल यात्री जल्द ही रेल यात्रा में श्री अन्न से बने पकवान के साथ साथ स्थानीय भोजन का लुफ्त उठा सकेंगे.उत्तर प्रदेश के जिस इलाके से ट्रेनें गुजरेगी उस क्षेत्र की लोकप्रिय खान पान सामग्री और मिठाई परोसी जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर – लखनऊ आदि रूट पर चलने वाली ट्रेनों में ये सुविधा मिलने जा रही है.

गोरखपुर की इन ट्रेनों में मिलेगा श्री अन्न का स्वाद

15017 –15018 गोरखपुर –एलटीटी– गोरखपुर एक्सप्रेस

22537–22538 गोरखपुर – एलटीटी –गोरखपुर एक्सप्रेस

15045 –15046 गोरखपुर –ओखा –गोरखपुर एक्सप्रेस

12511–12512 गोरखपुर – कोचुवेली – गोरखपुर एक्सप्रेस

15097 –15098 भागलपुर– जम्मूतवी– भागलपुर एक्सप्रेस

12587 –12588 गोरखपुर– जम्मूतवी– गोरखपुर एक्सप्रेस

12791–12592 गोरखपुर –यशवंतपुर– गोरखपुर एक्सप्रेस

12589 –12590 गोरखपुर –सिकंदराबाद– गोरखपुर एक्सप्रेस

रिपोर्ट कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola