ePaper

कहीं डॉक्टर तो कहीं प्रवासी मजदूर मां! मां दुर्गा की इन खूबसूरत प्रतिमाओं को देख कह उठेंगे वाह!

Updated at : 22 Oct 2020 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
कहीं डॉक्टर तो कहीं प्रवासी मजदूर मां! मां दुर्गा की इन खूबसूरत प्रतिमाओं को देख कह उठेंगे वाह!

कोरोना की गंभीरता बताने के लिए प्रतिमा बनाने में मेडिकल वेस्ट का इस्तेमाल किया गया तो कहीं मां दुर्गा को डॉक्टर के रूप में दिखाया गया है.

विज्ञापन
undefined

वहीं एक पूजा पंडाल में कोरोना महामारी के वक्त घटी तमाम घटनाओं को मूर्त रूप दिया गया है. पूजा पंडाल की इन तस्वीरों को देख आप कह उठेंगे वाह! क्या कलाकारी है?

undefined

कोलकाता के केशोपुर प्रफुल्ल कानन पंडाल में देवी मां की प्रतिमा के साथ प्रवासी मजदूरों की दशा बताती कई मूर्तियां लगाई गई हैं. इसमें कई मूर्तियां ऐसी हैं कि अभी बोल पड़ेंगी.

undefined

सूटकेस में अपने बच्चे को बिठाकर नंगे पांव सड़क नापती मां की तस्वीर खूब वायरल हुई थी. पूजा पंडाल में इस तस्वीर को मूर्त रूप दिया गया है. मूर्ति काफी सजीव जान पड़ती है.

undefined

पंजाब में किसी स्थान पर थक कर रेल की पटरियों पर सो गए प्रवासी मजदूरों की कटकर मौत हो गई थी. पूजा पंडाल में रेल की पटरियों पर सोते मजदूर दिखाए गए हैं.

undefined

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की. सभी राज्यों के मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया. उन्हें खाना पानी भी मुहैया करवाया. सोनू सूद पंडालों की खास रौनक बने हैं.

undefined

बिहार के दरभंगा की रहने वाली 15 साल की बच्ची ज्योति कुमारी ने साइकिल में अपने बीमार पिता को बिठाकर गुरुग्राम से दिल्ली तक 12 सौ किमी का सफर तय किया था. ज्योति के सफर को भी पंडाल में खास जगह दी गई है.

undefined

असम के मूर्तिकार संजीव बसाक ने भी मूर्ति बनाने में अनोखी कला का इस्तेमाल किया है. कोरोना महामारी की गंभीरता बताने के लिए संजीव ने सीरिंज, टैबलेट और मेडिकल वेस्ट की सहायता से मूर्तियां बनाई हैं.

undefined

एक पूजा पंडाल में मां दुर्गा को डॉक्टर का रूप दिया गया है. डॉक्टर के रूप में मां दुर्गा कोरोना रूपी महिषासुर का वध कर रही हैं. इस मूर्ति में ये दर्शाया गया है.

undefined

यहां भगवान गणेश को पुलिस का रूप दिया गया है वहीं मां सरस्वती नर्स का रूप धारण किए है.

undefined

कार्तिकेय फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में दिखाए गए हैं वहीं मां लक्ष्मी को राहत सामग्री बांटती समाजसेविका का रूप दिया गया है.

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola