ePaper

आपका पीपीएफ खाता बना सकता है करोड़पति, बस ऐसे करें मैनेज

Updated at : 20 Oct 2023 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
आपका पीपीएफ खाता बना सकता है करोड़पति, बस ऐसे करें मैनेज

PPF Investment: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) भारत सरकार के द्वारा पोषित एक लंबी समय अवधि की बचत योजना है.

विज्ञापन
undefined

PPF Investment: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) भारत सरकार के द्वारा पोषित एक लंबी समय अवधि की बचत योजना है. सरकार के द्वारा इय योजना की शुरूआत लोगों को बचत के लिए प्रेरित करने के साथ व्यक्तिगत और परिवारिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से बनाया गया है.पीपीएफ

undefined

PPF Investment: केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही बचत योजना आप एक वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. इस खाते को कम से कम सौ रुपये से खुलवाया जा सकता है. कोई भी भारतीय नागरिक पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है.

undefined

पीपीएफ में जमा राशि पर आयकर विभाग के द्वारा 80सी के तहत टैक्स में छूट का प्रावधान भी है. साथ ही, निवेश के तीन से पांच साल के बाद आप लोन भी ले सकते हैं.

Also Read: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की निवेशकों को सलाह- आतंकवाद से उत्पन्न चुनौतियों को ध्यान में रख करें निवेश

undefined

हालांकि, पीपीएफ में निवेश करने वालों को एक बात ध्यान रखना होता है कि इसमें 15 वर्ष का लॉक-इन पीरियड होता है. यानी निवेशक इस योजना से पैसे 15 वर्ष के बाद ही निकाल सकते हैं. मगर बड़ी बात ये है कि इस योजना में निवेश करके आप करोड़पति बन सकते हैं.

undefined

केंद्र सरकार के द्वारा पीपीएफ पर मौजूदा ब्याज 7.1 का दिया जा रहा है. इस योजना में कम से कम 15 वर्षों तक निवेश करना जरूरी है. अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो 15 सालों में आप 22,50,000 रुपये निवेश करते हैं.

Also Read: Inflation in India: महंगाई की मार से बाहर निकलने लगा भारत, रिजर्व बैंक ने जतायी ये उम्मीद..

undefined

पीपीएफ में अगर आप हर महीने 12,500 रुपये निवेश करते हैं तो अगर 15 वर्ष में आप 18,18,209 रुपये के ब्याज कमाएंगे. यानी, योजना की मैच्योरिटी पर 40,68,209 रुपये मिलेंगे. अगर आप, पांच साल और बढ़ा देते हैं तो मैच्योरिटी पर 66,58,288 रुपये मिलेंगे. जब, आप पांच वर्ष के लिए इसे और बढ़ा देते हैं तो मैच्योरिटी पर 1,03,08,015 रुपये मिलेगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola