Jawan के रिलीज से पहले शाहरुख खान के घर Mannat के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, ये है वजह

Updated:
विज्ञापन
Jawan के रिलीज से पहले शाहरुख खान के घर Mannat के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, ये है वजह

कुछ लोगों को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और गैंबलिंग का प्रचार करना रास नहीं आया. ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का समर्थन करने के लिए उन लोगों ने एक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए

विज्ञापन

मेगास्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर भी जल्द जारी कर दिया जाएगा. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग ही तरह का क्रेज है. इस बीच किंग खान के घर मन्नत के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. कुछ लोग उनके ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन के विरोध के कारण उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका और उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. आपको पूरा मामला बताते है.

जानें पूरा मामला

दरअसल, कुछ लोगों को शाहरुख खान के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और गैंबलिंग का प्रचार करना रास नहीं आया. ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का समर्थन करने के लिए उन लोगों ने एक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए. जिसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी. रिपोर्ट की मानें तो, पुलिस ने लगभग 4-5 लोगों को हिरासत में लिया है. एक वीडियो विरल भयानी ने अपन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें मन्नत के बाहर पुलिस वाले दिख रहे है. अनटच यूथ फाउंडेशन के नेतृत्व ये विरोध प्रदर्शन होना था. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म युवाओं को भ्रष्ट करते हैं और उन्हें गुमराह करते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान होता है. संगठन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, “इन विज्ञापनों में मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियां काम करते हैं और वे समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. अनटच इंडिया फाउंडेशन की ओर से शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.” हालांकि इसके बाद पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया था.

7 सितंबर को रिलीज होगी जवान

शाहरुख खान ने एटली द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने प्रशंसकों और ‘फॉलोअर्स’ के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया. शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान, फिल्म के नये गाने ‘‘नॉट रमैया वस्तवैया’’ का ‘टीज़र’ भी जारी किया. फिल्म ‘जवान’ के ‘ट्रेलर’ को लेकर शाहरुख से कई सवाल किये गए. यह फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की टीम ने अब तक एक ‘पूर्व समीक्षा’ जारी की है, जो दो मिनट की क्लिप है, जिसमें फिल्म के साथ ही दो गानों- “जिंदा बंदा” और “चलेया” की भी पहली झलक दिखाई गई है.

Also Read: Jawan के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने गदर 2 को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात जिसे जानकर आप हो जाएंगे खुश

जवान का ट्रेलर कब आएगा?

जब एक प्रशंसक ने ट्रेलर के बारे में पूछा तो शाहरुख खान ने सवाल किया, “ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या? ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर. आ जाएगा भाई सांस तो लेले.’’ शाहरुख ने तब मजाकिया अंदाज में जवाब दिया जब एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि अगर ट्रेलर खराब निकला तो क्या उन्हें फिल्म देखनी चाहिए. खान ने कहा, “भाई जिंदगी में सकारात्मकता रख ना…सोशल मीडिया वाला टाइप लग रहा है…निगेटिविटी निगेटिविटी. सकारात्मक रहो, तुम ज्यादा खुश रहोगे.’’ अंत में, अभिनेता ने “नॉट रमैया वस्तवैया” का टीज़र जारी किया.

चेन्नई में होगा जवान का ऑडियो लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान का एक भव्य ऑडियो लॉन्च अगले सप्ताह चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. मेकर्स अबतक जिंदा बंदा और चलेया जैसे गाने रिलीज कर चुके हैं। जहां जिंदा बंदा शाहरुख खान और उनकी लड़कियों की टीम पर है, वहीं चालेया उन पर और नयनतारा पर आधारित है. जवान की बीजीएम पहले ही प्रशंसकों के बीच धूम मचा चुकी है।.संगीत किसी और ने नहीं बल्कि अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, भव्य ऑडियो लॉन्च बुधवार, 30 अगस्त को चेन्नई में होगा. और शाहरुख खान इसके लिए नयनतारा और अन्य लोगों से जुड़ेंगे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola