प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की लेटेस्ट तस्वीर, पायल पहने ‘छोटी नानी’ की गोद में दिखीं नन्ही परी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बच्ची की प्यारी तस्वीर साझा की है जिसमें प्रियंका की मौसी किरण माथुर मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं.
इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं. फिलहाल दोनों पेरेंटहुउ इंज्वॉय कर रहे हैं. उन्होंने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा का वेलकम किया था. मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद वह घर आई थीं. प्रियंका लगातार अपनी नन्ही परी की तस्वीरें शेयर कर रही है. अब उन्���ोंने एक और क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है.
दिल धड़कने दो की एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बच्ची की प्यारी तस्वीर साझा की है जिसमें प्रियंका की मौसी किरण माथुर मालती को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. वो पीसी के लॉस एंजिलिस वाले घर में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लव यू छोटी नानी.”

तस्वीर में मालती मैरी एक व्हाइट फ्रॉक और एक मैचिंग हेडबैंड पहने हुए दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में मालती ने चूड़ियां और पायल भी पहनी है. वो फूल को निहारती नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया हैं. लेकिन प्रशंसका उनकी तस्वीर का इंतजार करते रहते हैं.
हाल ही में प्रियंका अपना 40वां बर्थडे मनाने और मालती का 6 महीने का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मैक्सिको गई थीं. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें निक जोनास, परिणीति चोपड़ा, मधु चोपड़ा, मालती मैरी चोपड़ा जोनास और कई अन्य शामिल थे.
Also Read: KBC 14: अबू सलेम को पकड़वाने वाले ऑफिसर रुपिन पहुंचे केबीसी में, बतायी पूरी कहानीवहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा की पाइपलाइन में कई दिलचस्प फिल्में हैं. उन्हें आखिरी बार अमेरिकी फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था, जिसमें कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ जैसे कलाकार शामिल थे. उनके आनेवाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो एंडिंग थिंग्स इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आएंगी. उनके पास कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी है. 2019 की फिल्म द स्काई इज़ पिंक के बाद इस फिल्म से वो हिंदी स्क्रीन पर वापसी करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










