Priyanka Chopra ने Nick Jonas को किया सॉफ्टबॉल गेम में चीयर, पिंक जंपसूट में दिखीं काफी स्टाइलिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2022 12:30 PM
निक जोनस अधिकतर रविवार को सॉफ्टबॉल खेलने जाते है. इसमें उनको चियर करने के लिए प्रियंका चोपड़ा जरूर जाती है. लेटेस्ट तसवीरों में प्रियंका पिंक कलर के जंपसूट में काफी ग्लैमरस दिख रही है.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ टाइम स्पेंड करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. अक्सर दोनों साथ क्लाविटी टाइम बिताते दिख जाते है. हाल ही में निक ने अप्नी प्यारी पत्नी को एक गाड़ी गिफ्ट की थी. अब कपल की कुछ तसवीरें सामने आ रही है, जिसमें निक सॉफ्टबॉल गेम खेलते दिख रहे है. तो देसी गर्ल उन्हें चियर करती नजर आ रही है.
निक जोनस अधिकतर रविवार को सॉफ्टबॉल खेलने जाते है. इसमें उनको चियर करने के लिए प्रियंका चोपड़ा जरूर जाती है. लेटेस्ट तसवीरों में प्रियंका पिंक कलर के जंपसूट में काफी ग्लैमरस दिख रही है. उन्होंने व्हाइट कलर का हैंगबैग और जूते पहने हुए है. वहीं, निक व्हाइट यूनिफॉर्म और रेड जैकेट और कैप के साथ कूल लग रहे है.
https://www.instagram.com/p/Cd4bpZLuOL7/
तसवीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी स्टाइलिश लग रहे है. एक फोटो में निक एक्ट्रेस के गाल पर किस करते दिख रहे है. तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उन्हें अच्छा समय बिताते हुए देखकर अच्छा लगा. एक यूजर ने लिखा, दोनों खुश दिख रहे. एक अन्य यूजर ने लिखा, फेवरेट कपल.
https://www.instagram.com/p/Cd4op_yuEJ2/
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक तसवीर पोस्ट की थी. इस तसवीर में वो गाड़ी के अन्दर बैठी दिखी थी, जो उन्हें निक जोनस ने गिफ्ट किया था. उन्हें एक कस्टमाइडज गाड़ी निक ने दी थी. गाड़ी में वो ग्रे कलर के आउटफिट में कैमेर को पैज देती दिखी थी. गाड़ी पर साइड में मिसेज जोनस लिखा था.
https://www.instagram.com/p/Cdzs0Y1uE4N/
पिछले रविवार को निक जोनस औऱ प्रियंका चोपड़ा साथ में दिखे थे. निक सॉफ्टबॉल गेम खेलने गए थे और इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें किस किया था. वहीं, एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों सिडाटेल की शूटिंग में बिजी है. एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में काम करने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










