प्रियंका चोपड़ा ने बेसबॉल मैच के पहले Nick Jonas को किया KISS, रोमांटिक तसवीरें इंटरनेट पर हो रही वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रविवार को बेसबॉल मैच में साथ में दिखे. इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति को फील्ड में जाने से पहले उन्हें गुडलक किस करती दिखी. साथ ही उन्हें हग भी किया.
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनस और बेटी मैरी मालती चोपड़ा जोनस के साथ मदर्स डे पर फोटो पोस्ट की थी. पहली बार एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की तसवीर फैंस के साथ शेयर की थी. अब कपल की कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें दोनों रोमांटिक पल बिताते हुए दिख रहे है. बेसबॉल के मैच से पहले देसी गर्ल निक को किस करती दिखी.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रविवार को बेसबॉल मैच में साथ में दिखे. इस मैच में निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर अपनी बेटी विला जोनस के साथ भामिल हुए. इस दौरान प्रियंका और निक की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक्ट्रेस अपने पति को फील्ड में जाने से पहले उन्हें गुडलक किस करती दिखी. साथ ही उन्हें हग भी किया.
https://www.instagram.com/p/CdmUnwru8L_/
तसवीरों में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ मल्टीकलर जैकेट में दिखी. स्टाइलिश ग्लासेस के साथ उन्होंने व्हाइट शूज पहना था. वहीं, निक व्हाइट आउटफिट में काफी स्मार्ट लगे. हाथ में हाथ डाले प्रियंका और निक फील्ड की ओर जाते दिखे. ये तसवीरें एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CdmOrlOu70Q/
एक मीडिया यूजर ने लिखा, मालती के माता-पिता. एक यूजर ने लिखा, कपल गोल्स. हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि निक अपनी बेटी को रोने से चुप कराने के लिए गाना गाते है. निक को गाना गाने के सलाह उनके भाई ने दी है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि मालती अपने पिता की आवाज सुनकर मुस्कुराने लगती है.
https://www.instagram.com/p/CdmFOSTOnuN/
मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ तसवीर पोस्ट कर बहुत प्यारा सा कैप्शन लिखा था. एक्ट्रेस ने लिखा था, एनआईसीयू में 100 से अधिक दिनों के बाद हमारी बेटी आखिरकार घर आ गई है. हमारा कुछ महीनों का चुनौतीपूर्ण समय था पीछे मुड़कर देखने पर यह लगता है कि हर पल कितना कीमती और परिपूर्ण है.
Also Read: आमिर खान के गानों पर पूल में झूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, बिकिनी में एक्ट्रेस दिखी बेहद हॉट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




