ePaper

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में BJP ने झोंकी ताकत, गिरिडीह में प्रचार करेंगी राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

Updated at : 10 Jun 2023 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में BJP ने झोंकी ताकत, गिरिडीह में प्रचार करेंगी राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी तैयारी झोंक दी है. अब वोटरों को लुभाने के लिए राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया तीन दिवसीय झारखंड आ रही हैं. 15 जून को वह कोडरमा लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगी.

विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 15 जून को कोडरमा लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगी. इसको ले भाजपा जिला कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे जानकारी दी है.

14 जून को गिरिडीह आएंगी वसुंधरा राजे सिंधिया

भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के निमित्त पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरु हुआ है, जो 30 जून तक चलेगा. इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 14 जून को गिरिडीह आएंगी.

विशाल जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल

15 जून को वसुंधरा राजे सिंधिया बगोदर स्टेडियम में आहूत विशाल जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. इससे पहले वसुंधरा राजे का कार्यक्रम गिरिडीह में 11 और 12 जून को होना था, जिसमें फेरबदल किया गया है.

तैयारियों में जोर शोर से जुटा है पार्टी

भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि वसुंधरा राजे के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी जोर शोर से तैयारी कर रही है. वह 14 को गांडेय विधानसभा के रास्ते पहुंचेगी. गांडेय विधानसभा के मिड वे ग्रीन में शाम 4 बजे संपर्क से समर्थन हासिल करने को लेकर विशिष्टजनों के साथ वसुंधरा राजे संवाद करेगी. इसी दिन शाम 7 बजे गिरिडीह विधानसभा के झगरी में विशिष्टजनों के साथ संवाद होगा. 15 जून की सुबह 9 बजे के लगभग गिरिडीह में प्रेस के साथ संवाद होगा. यहां के बाद डुमरी विधानसभा अंतर्गत डुमरी गेस्ट हाउस में सपंर्क से समर्थन के लिए विशिष्टजनों से संवाद के बाद बगोदर स्टेडियम में जनसभा में शामिल होगी.

Also Read: मोदी सरकार के 9 साल : झारखंड में बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान, जानें पूरे 1 महीने का कार्यक्रम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola