VHP और बजरंग दल धर्मांतरण के विरोध में चर्च के सामने फूंकने वाला था पुतला, पुलिस ने नेताओं को किया नजरबंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2021 12:31 PM
विश्व हिंदू परिषद और बजंरग दल धर्मांतरण के विरोध में 31 दिसंबर को चर्च के सामने पुतला दहन करने वाला था. इससे पहले पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है.
Varanasi News: विश्व हिंदू परिषद और बजंरग दल ने धर्मांतरण के विरोध में जागरूक करने की शुरुआत 20 दिसंबर से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने के साथ की थी, जिसका समापन 31 दिसंबर को सभी चर्च के सामने पुतला दहन करने के साथ होना था. पुतला दहन कार्यक्रम की जानकारी लगने पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को उनके घर पर रविवार की रात से नजरबंद कर दिया, साथ ही घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी है.
काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विहिप नेताओं को नजरबंद करता है, तो कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करने का काम करेंगे. ऐसी स्थिति में किसी भी घटित अप्रिय घटना का जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा. वाराणसी जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि विहिप नेताओं को हाउस अरेस्ट न किया जाए.
बता दें कि हाल ही में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने धर्मांतरण के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया था. साथ ही चर्च जाने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर जबरन जय श्री राम के नारे भी लगवाए थे. इसको लेकर ईसाई समुदाय में भी काफी रोष देखा गया.
Also Read: Varanasi News: BHU के VC प्रो. सुधीर जैन ने नहीं संभाला कार्यभार, शहर भर में लगे गुमशुदगी के पोस्टर
नाराज ईसाई समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. पुलिस ने चुनावी समय में माहौल खराब न हो. इसके लिए विहिप और बजरंज दल के बड़े नेताओं को उनके घर मे ही नजरबंद कर दिया है, और गेट पर पुलिस का पहरा लगा दिया है.
रिपोर्ट- विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










