ePaper

T20 World Cup 2022 Points Table: भारत की हार से पाकिस्तान को नुकसान, देखें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

Updated at : 31 Oct 2022 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Points Table: भारत की हार से पाकिस्तान को नुकसान, देखें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार से पाकिस्तान को भी बड़ा झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराकर 5 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गई है. जबकि पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में खेलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया. इस रोमांचक मैच में डेविड मिलर और एडन मार्करम ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. यह अफ्रीकी टीम की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है और इस जीत के साथ ही टीम ने प्वाइंट्स टेबल में बढ़त बना ली है. वहीं भारत की हार से पाकिस्तान को भी बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत जाती तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में खेलने की उम्मीदें बनी रहती. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारतीय टीम के इस हार से पाकिस्तान को भी झटका लगा है.

ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल

ग्रुप 1 में टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल की दौड़ काफी दिलचस्प बनी हुई है. अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 5 अंको के साथ पहले स्थान पर और 3 अंकों के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर काबिज हैं.

undefined
Also Read: T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार, मार्करम-मिलर ने पलटा मैच ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल

भारत को हराने के बाद अब ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका 5 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं अफ्रीका के बाद 4 अंकों के साथ टीम इंडिया दूसरे स्थान पर मौजूद है.

undefined
टॉप-4 को मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 चरण की टीमें दो ग्रुप में विभाजित हैं. इस राउंड में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें अगले राउंड में पहुंचेगी. यानी सुपर-12 राउंड के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेंगी और बाकी 8 टीमों को वापस घर लौटना पड़ेगा. 9 और 10 नवंबर को सेमीफाइनल की जंग होगी और 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola