ePaper

धनबाद : चार फरवरी को आठ लेन सड़क पर रोड शो कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated at : 24 Jan 2024 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : चार फरवरी को आठ लेन सड़क पर रोड शो कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने सूचना थी. इसको लेकर नगर निगम अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. मेमको मोड़ से बलियापुर, सिंदरी तक रोड व साफ-सफाई का काम नगर निगम अपने स्तर से कर रहा है.

विज्ञापन

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को धनबाद आयेंगे. बलियापुर में सभा होगी. आठ लेन सड़क पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर सकते हैं. नगर निगम ने साज (झारखंड स्टेट हाइवे ऑथिरिटी) को 27 जनवरी तक आठ लेन सड़क का काम पूरा करने का निर्देश दिया है. नगर निगम के निर्देश पर साज ने कमल कटेसरिया स्कूल के पास पुरानी पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है. इसके बाद 300 फीट अधूरी सड़क का काम पूरा होगा. भाजपा सूत्रों के अनुसार 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धनबाद में कार्यक्रम था. कुछ तकनीकी कारणों से 27 जनवरी का कार्यक्रम स्थगित कर चार फरवरी को रखा गया है. बलियापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा करेंगे. इसके बाद हर्ल का उद्घाटन करेंगे. आठ लेन सड़क पर प्रधानमंत्री का रोड शो का कार्यक्रम है.

क्या कहा पदाधिकारी ने

27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने सूचना थी. इसको लेकर नगर निगम अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. मेमको मोड़ से बलियापुर, सिंदरी तक रोड व साफ-सफाई का काम नगर निगम अपने स्तर से कर रहा है. साज व आरसीडी को सड़क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

रवि राज शर्मा, नगर आयुक्त

नगर निगम के निर्देश पर अधूरी सड़क को पूरा किया जा रहा है. पुरानी पाइप लाइन के कारण कमल कटेसरिया के पास लगभग 300 फीट सड़क नहीं बन पायी थी. पुरानी पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है. सड़क के किनारे नया राइजिंग पाइप डाला जा रहा है. इसके बाद जो सड़क अधूरा है, उसे पूरा कर लिया जायेगा.

संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता, साज

Also Read: धनबाद : कोचिंग संस्थानों में शिक्षक बन रहे आइआइटी आइएसएम के छात्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola