ePaper
Live Updates

Bengal Rally : 'आमी सेवा कोरबो', डोमजूर में ममता बनर्जी के देखे नेबो पर पीएम मोदी का पलटवार

Updated at : 06 Apr 2021 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Rally : 'आमी सेवा कोरबो', डोमजूर में ममता बनर्जी के देखे नेबो पर पीएम मोदी का पलटवार

PM Narendra modi Live Rally| Assembly election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे फेज के मतदान के बीच कूचबिहार में पीएम नरेंद्र मोदी का स‍‍ंबोधन शुरू हो गया है. पीएम ने डोमजूर में कहा कि दीदी की सरकार ने केंद्र की योजना में रोड़ा अटकाने का काम किया है, जिसे बंगाल की जनता सबक सिखाएगी. इससे पहले पीएम ने कूचबिहार में कहा कि अभी तक जो दो चरण का मतदान हुआ है, उसमें दीदी का जाना तया हो गया है. वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी कालचिनी में रैली कर रही हैं. पश्चिम बंगाल में हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 विधानसभा सीटों पर बंगाल में मतदान हो रहे है. Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 की हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

नरेंद्र मोदी ने टेप का किया जिक्र

नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के सिंडिकेट का आंखों देखा हाल बताने वाला एक टेप अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. न्यू टाउन से कैसे कंस्ट्रक्शन का सिंडिकेट विकसित हुआ, कैसे हावड़ा सहित पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों को भाइपो सर्विस टैक्स ने बेहाल कर दिया, ये पूरे देश ने सुना है. हावड़ा सहित पूरा बंगाल इस बार ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगी.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

पीएम ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय दीदी ओ दीदी, आपने बंगाल के लोगों के साथ छलावा किया है. पीएम ने कहा कि बंगाल में अब बीजेपी की सरकार बनेगी तो लोगों का विश्वास जीता जाएगा.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

दीदी को नहीं मिल रहा पोलिंग एजेंट- पीएम

डोमजूर की रैला में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं. स्थिति ये आ गई है कि दीदी के दल को आज पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

पीएम मोदी की सभा

अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी हावड़ा के डोमजूर में एक रैली को संबोधित करेंगे. डोमजूर में बीजेपी की ओर से राजीब बनर्जी कैंडिडेट हैं. बनर्जी पहले ममता सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

ममता ने कहा

आरामबाग से टीे‍एमसी कैंडिडेट सुजाता मंडल खान पर हमला के बाद ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. ममता ने कहा कि चुनाव के बाद मैं एक-एक को देख लूंगी, जो लोग भी हमारे कैंडिडेट पर हमला कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

पीएम ने दिया नया स्लोगन

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल का युवा एक-एक टका के लिए तरस रहा है और भाइपो टैक्स में 35-40 करोड़ एक महीने में आ रहा है. इसी वजह से आज बंगाल के कोने-कोने से आवाज आ रही है- ‘चलो पालटाई, चलो पालटाई’

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

बंगाल में आपने सिर्फ तुष्टिकरण किया- पीएम

नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीचरों की भर्ती हो या फिर लोगों के काम. बंगाल में आपने सिर्फ तुष्टिकरण किया. बंगाल के सामान्य लोगों को बंगाल के नौजवानों, यहां के किसानों को आपने अपने हाल पर छोड़ दिया. पीएम ने आगे काह कि 10 साल तक आपके टोलाबाज बंगाल लूटते रहे, आदरणीय दीदी आप देखती रहीं.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

ममता का पलटवार

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के तोलाबाजी के सवाल पर पलटवार किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि वे तोलाबाजी और कटमनी पर आरोप लगाते हैं, लेकिन ये नहीं बताते कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां पर है?

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

तब चुनाव आयोग हमारे खिलाफ होता- पीएम

पीएम ने कहा कि ममता दीदी, आप वैसे तो हमेशा चुनाव आयोग को गालियां देती हैं, लेकिन आपकी जगह हमने ये कहा होता कि सारे हिंदु एकजुट हो जाओ, बीजेपी को वोट दो, तो हमें इलेक्शन कमीशन के 8-10 नोटिस मिल गए होते. हमारे कैंडिडेट को नोटिस मिलता. सारे देश के एडिटोरियल हमारे खिलाफ हो गए होते. मेरे बाल नोच लिए जाते.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

भगवान से पूछने की जरूरत नहीं

कूचबिहार में पीएम ने कहा कि आदरणीय दीदी. रोज आपको कहना पड़ रहा है कि आप नंदीग्राम जीत रही हैं. लेकिन जिस दिन आपने नंदीग्राम में पोलिंग बूथ में खैला किया, जो बातें कहीं, उसी दिन पूरे देश ने मान लिया था कि आप हार गई हैं. इसके लिए भगवान से पूछने की जरूरत नहीं. ये बात जनता ही आपको बता रही है.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

पीएम मोदी ने ममता पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी आपका गुस्सा, आपकी नाराजगी, आपका व्यवहार, आपकी वाणी, इन सबको देखकर एक बच्चा भी बता सकता है कि दीदी आप चुनाव हार चुकीं हैं.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

पीएम ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना की दीदी इन दिनों सवाल पूछ रही हैं कि क्या बीजेपी, भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले 2 चरणों में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है.आदरणीय दीदी, ओ दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं, और ईश्वर की आज्ञा से, उनके आशीर्वाद से देशसेवा में लगे हैं.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

पीएम का संबोधन शुरू

कूचबिहार में पीएम नरेंद्र मोदी का स‍‍ंबोधन शुरू हो गया है. पीएम कूचबिहार (cooch behar) के बाद हावड़ा के डोमजूर में है. पीएम ने कूचबिहार में कहा कि अभी तक जो दो चरण का मतदान हुआ है, उसमें दीदी का जाना तया हो गया है.

5:14 PM. 6 Apr 215:14 PM. 6 Apr

दोपहर 12 बजे तक वोटिंग

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 31 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक पश्चिम बंगाल में कुल 34.71 फीसदी मतदान हुआ है.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी की रैली

पीएम नरेंद्र मोदी की अब से कुछ देर बाद कूचबिहार में रैली करेंगे. पीएम आज कूचबिहार और डोमजूर में जनसभा करेंगे. वहीं बंगाल में तीसरे फेज का चुनाव जारी है. 31 सीटों के लिए तीन जिलों में मतदाता सुबह सात बजे से मतदान करे रहे हैं.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

ममता का आयोग पर निशाना

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर हमला किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मतदान के दिन मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बल के जवान लोगों को वोटिंग से रोक रही है.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

बीजेपी स्थापना दिवस पर बोले पीएम

बीजेपी स्थापना के 41 वर्ष पूरे होने पर पार्टी कार्यालय में पीएम मोदी ने कहा कि देश का शायद ही कोई राज्य या जिला होगा, जहां पार्टी के लिए 2-3 पीढ़ियां न खप गई हों.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

10 अप्रैल को पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को अपराह्न 12:30 बजे नदिया जिले के कृष्णानगर के गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे. नदिया जिले के भाजपा प्रवक्ता संदीप मुखर्जी ने बताया कि इस दिन नदिया जिले के भाजपा के सभी उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे. मुख्य वक्ता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे. सभा की तैयारी मंगलवार से शुरू होगी. इस सभा में करीब दो से तीन लाख लोग जुटेंगे.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

वोटिंग सुस्त

पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण में मतदान की रफ्तार सुस्त चल रही है. राज्य में सुबह 9 बजे तक 14.62 फीसदी मतदान हुआ है. यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

चुनाव की तैयारी

बंगाल चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है. पश्चिम बंगाल के तीन जिले हावड़ा, हुगली एवं दक्षिण 24 परगना के 31 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. तीसरे चरण में केंद्रीय पुलिस बल के 618 कंपनियों को तैनात किया गया है.

11:57 AM. 6 Apr 2111:57 AM. 6 Apr

ममता की जनसभा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आज बंगाल चुनाव को लेकर तीन जनसभा है. ममता कालचीनी में पहली रैली को स‍ंबोधित करेंगी. वहीं आज पीएम मोदी की भी दो रैली बंगाल में है.

7:50 AM. 6 Apr 217:50 AM. 6 Apr

ममता का मोदी पर निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का व्हीलचेयर पर ही धुआंधार प्रचार जारी है. सोमवार को उन्होंने हुगली जिले के चुंचुड़ा, चंडीतला और कोन्ननगर तथा दक्षिण 24 परगना के भांगर में चुनावी रैली की. चुंचुड़ा की रैली में सुश्री बनर्जी ने कहा कि चोटिल होने के बावजूद वह राज्य का चुनाव जीतेंगी और आगे दिल्ली की सत्ता पर नजर होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके ही लोग शासन करेंगे

8:49 AM. 6 Apr 218:49 AM. 6 Apr

अभिषेक के गढ़ में मतदान

तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, क्योंकि उनकी संसदीय सीट डायमंड हार्बर के तहत आनेवाली विधानसभा सीट डायमंड हार्बर, फतला, सतगछिया व विष्णुपुर पर वोट डाले जायेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola