Bengal Chunav 2021: ‘ये 2021 का बंगाल, लोकतंत्र से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा’, नदिया की रैली में बोले पीएम मोदी
PM Modi In West Bengal Assembly Election 2021 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव २०२१ के 44 सीटों पर चौथे चरण का चुनाव जारी है. पीएम मोदी सिलीगुड़ी के बाद अब नदिया में रैली कर रहे हैं. इससे पहले सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 2 मई के बाद परिवर्तन तय है. उन्होंने इस दौरान कूचबिहार के शीतलकूची में हुई हिंसा का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि टीएमसी के लोग हार को देखकर बौखला गए हैं. बंगाल चुनाव में यह तीसरा मौका है, जब वोटिंग के दिन पीएम मोदी (PM modi) की रैली हो रही है. बता दें कि आज पांच जिलों के 44 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. पीएम मोदी की रैली और Bengal Election 2021 से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..
मुस्लिम बहनों के साथ दीदी ने किया अन्याय- पीएम
नदिया के कृष्णानगर की एक रैली में कहा कि जिन मुस्लिम बहनों, बेटियों ने दीदी को इतना प्यार दिया, उनके साथ तो दीदी ने बहुत ही बुरा किया.भाजपा सरकार ने तीन तलाक की प्रताड़ना से मुक्त करने के लिए सख्त कानून बनाया. लेकिन दीदी मुस्लिम बहनों के ही विरोध में खड़ी हो गईं. इस बार सभी लोग दीदी की पार्टी को सबक सिखाएगी.
ये 2021 का बंगाल है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि ये 2021 का बंगाल है और यहां पर किसी को लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. पीएम ने कहा दीदी की हिंसक राजनीतिक की दाल नहीं गल रही हैं. इसलिए बौखला गई हैं
आशोल पोरिबोरतोन का महायज्ञ शुरु- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों के लंबे इंतजार के बाद बंगाल में आशोल पोरिबोरतोन का महायज्ञ शुरु हुआ है. ये महायज्ञ तुष्टिकरण करने वालों, टोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन के कामकाज को अब बंगाल में तोलाबाज नहीं चला पाएंगे.
नदिया में पीएम ने कहा
पीएम मोदी ने कह कि बंगाल की जनता ने बीजेपी को यहां पर हमेशा से आशीर्वाद दिया. इस बार भी यहां की जनता हमें सपोर्ट करेंगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां पर भीड़ देखकर चिंता सता रही है. आप लोग कहीं यहां पर गिर न जाएं. पीएम आगे कहा कि आप सभी बचकर रहें और बंगाल को भी बचाएं.

पीएम की रैली
पीएम मोदी की रैली नदिया के कृष्णानगर में शुरू हो गई है. पीएम मोदी इससे पहले सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया है.
ममता ने दिया नोटिस का जवाब
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी भी तरह के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं की है. ममता ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने सेंट्रल फोर्स के जवान को नहीं उकसाया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए