PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त आने से पहले जान लें कहीं आपका आवेदन रद्द तो नहीं हो गया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Dec 2023 2:25 PM
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान क्या करें? इस सवाल का जवाब आइए जानते हैं. साथ ही ये भी जानते हैं कि 16वीं किस्त आने पर आप खाते के पैसे कैसे चेक कर सकते हैं और कहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन रद्द तो नहीं नहीं हो गया.
PM Kisan Yojana: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के हितों के लिए काम करती है. सरकार की ओर से इसके लिए कई तरह की योजना चलाई जाती है. इन योजनाओं में से एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि है जिसे पीएम किसान योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना की 15 वीं किस्त किसानों के खाते में आ चुकी है, अब लाभुक किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच कई लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि के लिए किया गया आवेदन रद्द तो नहीं हो गया है ? तो आइए आपको इस सवाल का जवाब देते हैं और चेक करने का तरीका बताते हैं.
यदि आपका पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन रद्द हो गया है. साथ ही, आप जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन रद्द क्यों हुआ, तो आइए आपको रिजेक्ट लिस्ट की जांच करने का तरीका बताते हैं.
-सबसे पहले, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें. वेबसाइट का यूआरएल https://pmkisan.gov.in/। ये है.
-इसके बाद होमपेज ओपन हो जाएगा. वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद, “फार्मर कॉर्नर” के टैब पर जाएं. यहां पर आपको “लाभार्थी स्थिति” या “स्वयं पंजीकृत/सीएससी किसानों की स्थिति” या कुछ इस तरह का ऑपशन नजर आएगा.
-लाभार्थी स्थिति पर क्लिक कर दें. “लाभार्थी स्थिति” या उसका उपयोग ऑपशन पर क्लिक कर दें.
-अब आपको कुछ जानकारी भरने की जरूरत है. जैसे आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता विवरण भरें.
-कैप्चा भर दें.
-सर्च बटन पर क्लिक कर दें. “सर्च” या “डेटा प्राप्त करें” बटन पर क्लिक कर दें.
-आपके अनुरोध की स्थिति अब स्क्रीन पर नजर आएगी. यदि आपका आवेदन रद्द हो गया है, तो वहां पर जिक्र होगा और रद्द का करण भी बताया जाएगा.
जानें ये जरूरी बात
यदि आपका आवेदन रद्द हो गया है तो आप योजना के मानदंडों को पहले समझें. यदि आपको फिर भी दिक्कत हो रही है तो आप स्थानीय किसान सहायता केंद्र (सीएससी) पर जाकर मदद लें.
परेशानी होने पर किसान और क्या कर सकते हैं जानें
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान क्या करें? इस सवाल का जवाब आइए जानते हैं. किसान को यदि किसी भी तरह की दिक्कत हो तो वो ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. यही नहीं पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










