PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त आने से पहले जान लें पैसे खाते में आए तो कैसे कर पाएंगे चेक

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2023 6:40 AM

विज्ञापन

New Delhi: A farmer during the 'Kisan Garjana' rally, organised by Bharatiya Kisan Sangh (BKS), at Ramleela Maidan in New Delhi Monday, Dec. 19, 2022. The primary demand of the farmers is remunerative prices on the basis of input cost, rollback of GST on all kinds of farming activities and withdrawal of permission for GM crops. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI12_19_2022_000177A)

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान क्या करें? इस सवाल का जवाब आइए जानते हैं. साथ ही ये भी जानते हैं कि 16वीं किस्त आने पर आप खाते के पैसे कैसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाती है. इन योजनाओं में से एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि है जिसे हम पीएम किसान योजना के नाम से भी जानते हैं. इस योजना की 15 वीं किस्त किसानों के खाते में आ चुकी है, अब लाभुक किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच कई लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि के रुपये आए या नहीं, यह कैसे चेक किया जाता है. तो आइ आपको तरीका बताते है जिससे यदि 16वीं किस्त आई तो आपको चेक करने में कोई दिक्कत न आए…

खाते में पैसा चेक करने का तरीका

-सबसे पहले किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-इसके बाद किसान होम पेज पर ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक कर दें.

-अब अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत है.

-इतना करने के बाद Get Data पर क्लिक करें और अपने खाते की स्थिति के बारे में जानकारी लें.

SMS के जरिए कैसे पता करें

यदि आप पीएम किसान योजना के लाभुक हैं तो SMS के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त की स्थिति चेक करने में सक्षम हैं. इसके लिए आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से STATUS लिखकर 8923020202 पर सेंड करना होगा. इसके बाद बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा. इस SMS में आपको किश्त की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी.

किसान कॉर्नर ऐप से चेक करने का तरीका

लाभुक किसान कॉर्नर ऐप की मदद से पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त की स्थिति चेक करने में सक्षम हैं. इसके लिए लाभुक को अपने मोबाइल पर किसान कॉर्नर ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप को ओपन करने के बाद, ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक कर दें. जहां आपको अपना मोबाइल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी. अब ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी.

परेशानी होने पर किसान क्या करें

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान क्या करें? इस सवाल का जवाब आइए जानते हैं. किसान को यदि किसी भी तरह की दिक्कत हो तो वो ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. यही नहीं पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं.

Also Read: PM Kisan Yojana : परिवार के कितने लोगों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानें इस सवाल का जवाब

कब आ सकती है पीएम किसान की 16वीं किस्त

योजना के लाभुक किसानों के खाते में साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये सरकार की ओर से डाले जाते हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को देशभर के 8 करोड़ किसानों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को ट्रांसफर किया था. मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार- केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 16वीं किस्त के पैसे फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच जारी कर सकती है. हालांकि, अगली किस्त की तारीख को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola