Pitru Paksha 2023: शुरू होने जा रहा है पितृ पक्ष, इन जीवों को कराएं भोजन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Sep 2023 7:17 AM
Pitru Paksha 2023: कहते हैं पितृ पक्ष में व्यक्ति को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ हह इस दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस साल पितृ पक्ष की शुरूआत 27 सितंबर से हो रही है और इसका समापन 14 अक्टूबर को किया जाएगा.
Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष का महीना पितरों को समर्पित हैं. इस महीने में पितरों की आत्म की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है. कहते हैं पितृ पक्ष में व्यक्ति को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ हह इस दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
पितृ पक्ष में इन जीवों को कराएं भोजन
कुत्ता जल तत्त्व का प्रतीक है ,चींटी अग्नि तत्व का, कौवा वायु तत्व का, गाय पृथ्वी तत्व का और देवता आकाश तत्व का प्रतीक हैं. इस प्रकार इन पांचों को आहार देकर हम पंच तत्वों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. केवल गाय में ही एक साथ पांच तत्व पाए जाते हैं. इसलिए पितृ पक्ष में गाय की सेवा विशेष फलदाई होती है. मात्र गाय को चारा खिलने और सेवा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है साथ ही श्राद्ध कर्म सम्पूर्ण होता है.
कब से शुरु हो रहा है पितृ पक्ष
पितृ पक्ष का आरंभ इस साल 27 सितंबर से हो रहा है और इसका समापन 14 अक्टूबर को किया जाएगा. इस महीने में पितरों की मृत तिथि के अनुसार, ही उनका श्राद्ध तिया जाता है.
पितृ पक्ष तिथि (Pitry Paksha 2023 Tithiyan)
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- सितंबर 29, 2023 को 03:26 पी एम बजे से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- सितंबर 30, 2023 को 12:21 पी एम तक
पितृ पक्ष के अनुष्ठानों का समय
कुतुप मुहूर्त- दोपहर 11:47 बजे से 12:35 बजे तक, अवधि- 00 घंटे 48 मिनट्स
रौहिण मुहूर्त- दोपहर 12:45 बजे से 01:23 बजे तक, अवधि – 00 घंटे 48 मिनट्स
अपराह्न काल – दोपहर 01:23 बजे से 03:46 बजे तक, अवधि – 02 घंटे 23 मिनट्स
पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां (Pitru Paksha 2023 Shradh Dates)
-
29 सितंबर 2023, शुक्रवार: पूर्णिमा श्राद्ध
-
30 सितंबर 2023, शनिवार: द्वितीया श्राद्ध
-
01 अक्टूबर 2023, रविवार: तृतीया श्राद्ध
-
02 अक्टूबर 2023, सोमवार: चतुर्थी श्राद्ध
-
03 अक्टूबर 2023, मंगलवार: पंचमी श्राद्ध
-
04 अक्टूबर 2023, बुधवार: षष्ठी श्राद्ध
-
05 अक्टूबर 2023, गुरुवार: सप्तमी श्राद्ध
-
06 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: अष्टमी श्राद्ध
-
07 अक्टूबर 2023, शनिवार: नवमी श्राद्ध
-
08 अक्टूबर 2023, रविवार: दशमी श्राद्ध
-
09 अक्टूबर 2023, सोमवार: एकादशी श्राद्ध
-
11 अक्टूबर 2023, बुधवार: द्वादशी श्राद्ध
-
12 अक्टूबर 2023, गुरुवार: त्रयोदशी श्राद्ध
-
13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: चतुर्दशी श्राद्ध
-
14 अक्टूबर 2023, शनिवार: सर्व पितृ अमावस्या
पितृ पक्ष का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है.
ऐसे करें पितरों को प्रसन्न
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में पितरों की आत्म को तृप्ति तभी मिलती है, जब उन्हें अर्पित किए जाने वाले भोजन के पांच अंश निकाले जाते हैं. ये पांच अंश गाय, कुत्ता, चींटी, कौवा और देवताओं के नाम पर अलग किए जाते हैं.
पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2022) में श्राद्ध कर्म में भोजन से पहले पांच जगहों पर भोजन के अंश निकाले जाते हैं. भोजन का ये अंश गाय, कुत्ता, चींटी और देवताओं के लिए पत्ते पर निकाला जाता है. वहीं कौवे के लिए भोजन का अंश जमीन पर रखा जाता है. इसके बाद पितरों से प्रार्थना की जाती है कि वे इन जीवों के माध्यम से अपना भोजन ग्रहण करें.
पितृ पक्ष में क्या करें
इस दौरान पिंड दान करना चाहिएष साथ ही तर्पण करना चाहिए. तर्पण के लिए कुषा घास, आटा और काले तिल को एक जल में मिलाकर चढ़ाना चाहिए. साथ ही पितर पक्ष में ब्राह्मण को भोजन भी कराना चाहिए. इसके अलावा व्यक्ति को कुछ बातों का ख्याल भी रखना चाहिए. इस दौरान तामसिक भोजन से परहेज रखें जैसे मांस मदिरा और लहसून प्याज.
गाय की सेवा से पितरों का आशीर्वाद
पितृ पक्ष में गाय की सेवा से पितरों को मुक्ति मोक्ष मिलता है. साथ ही अगर गाय को चारा खिलाया जाय तो वह ब्राह्मण भोज के बराबर होता है. पितृ पक्ष में अगर पञ्च गव्य का प्रयोग किया जाय, तो पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही गौदान करने से हर तरह के ऋण और कर्म से मुक्ति मिल सकती है.
पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध किया जाता है, ये 16 दिन पितरों को समर्पित होते हैं, ऐसे में इन 16 दिनों में केवल सात्विक भोजन ही खाना चाहिए. मांस, मछली, अंडा, शराब आदि जैसी चीजों से पूरी तरह दूरी बना लें. जो व्यक्ति श्राद्ध करता है, वो कोशिश करे कि केवल घर के बने सात्विक भोजन का ही सेवन करे, बाहर का खाना इस दौरान वर्जित होता है.
मांस, मछली के अलावा इस दौरान लहसुन और प्याज का इस्तेमाल भी न करें. इन 16 दिनों में जो कुछ बनता है उसका भोग पितरों को लगाया जाता है और ब्राह्मणों को भी भोजन कराने का नियम है, ऐसे में इस भोजन में लहसुन प्याज का इस्तेमाल न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










