लातेहार के पतकी जंगल में भोजन के नाम पर बंदरों को ‘मौत’ बांट रहे लोग

इंसानों की करतूतों की वजह से पतकी जंगल के हजारों बंदरों की जिंदगी खतरे में है. हुआ यूं की पतकी जंगल से नक्सली और सड़क लुटेरों को खदेड़ने के लिए सीआरपीएफ कैंप की स्थापना की गयी. सेना के जवान यहां पहुंचे, तो नक्सली और सड़क लुटेरे को भाग गये, लेकिन उनके फेंके गये भोजन खाने के लिए बंदर यहां आने लगे.
झारखंड में रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर लातेहार जिला में है पतकी जंगल. एक समय था, जब शाम ढलने के बाद पुलिस हो या पब्लिक, इस इलाके से गुजरने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी. वजह थे नक्सली और लुटेरे. इंसानों के लिए वो दहशत भरे दिन तो अब नहीं रहे, लेकिन पतकी जंगल से गुजरने वाली सड़क से गुजरने वाले लोगों की पुण्य कमाने की भूख बेजुबान जानवरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं.
इंसानों की करतूतों की वजह से पतकी जंगल के हजारों बंदरों की जिंदगी खतरे में पड़ गयी है. हुआ यूं की पतकी जंगल से नक्सली और सड़क लुटेरों को खदेड़ने के लिए सीआरपीएफ कैंप की स्थापना की गयी. सेना के जवान यहां पहुंचे, तो नक्सली और सड़क लुटेरे को भाग गये, लेकिन उनके फेंके गये भोजन खाने के लिए बंदर यहां आने लगे. लगातार भोजन मिलने लगा, तो बंदर यहीं जम गये.
Also Read: Jharkhand Foundation Day 2022: लातेहार के ललमटिया डैम की खूबसूरती पर्यटकों को करती है आकर्षित
पहले तो ये बंदर कैंप के अंदर तक सीमित थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी तादाद बढ़ती चली गयी. अब उनकी तादाद इतनी बढ़ गयी है कि सड़क के दोनों ओर जमे रहते हैं. बंदरों को सड़क पर देखकर उधर से गुजरने वाले लोग उन्हें खाना जरूर खिलाते हैं. देखते ही देखते बंदरों को खाना खिलाना मनोरंजन का साधन भी बन गया. पुण्य कमाने के लिए गाड़ी रोककर बंदरों को भोजन करने का सिलसिला चल पड़ा.
नतीजा यह हुआ कि इस इलाके में बंदरों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो गयी. आसानी से भोजन उपलब्ध हो जाने की वजह से बंदरों ने अपना स्वाभाविक खाना छोड़ दिया. यही इनके लिए काल साबित हो रहा है. कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट, बादाम, ब्रेड, रोटी आदि के साथ इनके पेट में प्लास्टिक भी जाने लगा. तेल से तला-भुना खाद्य पदार्थ भी ये खाने लगे. इससे बंदरो में तेजी से चर्मरोग फैल रहा है. गला, फेफड़ा, पेट की बीमारियां बंदरों को हो रही है.
Also Read: Jharkhand News : बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों की नो एंट्री, कब से सैलानी कर सकेंगे खूबसूरती का दीदार
हाल के दिनों में इन बंदरों के जो बच्चे पैदा हुए हैं, उनमें जन्म के समय से ही चर्म रोग देखा जा रहा है. इतना ही नहीं, वे भोजन के लिए सड़क के आसपास ही मंडराते रहते हैं. ऐसे में अक्सर रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो जाती है. इंसानों के फेंके भोजन खाने से न सिर्फ बंदरों को बीमारी हुई, बल्कि उनका स्वाभाविक रहन-सहन भी बदल गया. बंदर पहले से ज्यादा आक्रामक हो गये हैं. इनके कई गुट हैं, जो भोजन के लिए आपस में लड़ने के साथ-साथ इंसानों पर भी हमला करते हैं.
देश के जाने-माने वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ दया शंकर श्रीवास्तव का कहना है कि अगर इंसान वन्य जीवों को भोजन कराने की आदत नहीं छोड़ेंगे, तो आने वाला दिन और खतरनाक होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी जंगली जानवर को उसकी अपने ही भोजन शैली में छोड़ देना चाहिए. ऐसा नहीं होने से उममें कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं. इससे उनकी आने वाली पीढ़ी भी ऐसी ही बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भोजन की लालच में जब बंदर सड़क पर दौड़ते हैं, तो न सिर्फ वे दुर्घटना के शिकार होते हैं, बल्कि इंसान खासकर टू व्हीलर चलाने वाले लोग भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.
Also Read: पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है लोहरदगा का लावापानी जलप्रपात, खूबसूरती ऐसी की देखते रह जाएंगे
वन्य प्राणियों को बचाने की जिम्मेदारी वन विभाग पर है. लेकिन वह मौन है. वन विभाग ने कर्तव्य के नाम पर जंगल से गुजरने वाली सड़क के किनारे दो बोर्ड लगा रखे हैं. इसमें लिखा गया है कि वन्य प्राणियों को भोजन न दें. लेकिन, जानकारों का कहना है की इससे बात बनने वाली नहीं है. इस संबंध में बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. साथ ही कुछ दिनों तक इस जगह पर पुलिस के सहयोग से सख्ती बरतने की भी जरूरत है.
रिपोर्ट- सैकत चटर्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




