ePaper

पंकज त्रिपाठी ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी मूवीज के स्टैंडर्ड को बढ़ाना ही...

Updated at : 23 Jan 2024 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी मूवीज के स्टैंडर्ड को बढ़ाना ही...

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म मैं अटल हूं को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, उन्होंने अब तक कई अलग तरह के किरदारों को बखूबी निभाया है. हाल ही में एक्टर ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बारे में बात की, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को उनकी दमदार एक्टिंग और स्ट्रॉन्ग एक्सप्रेशंस के लिए जाना जाता है. उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दी हैं. इनकी डायलॉग डिलीवरी इतनी शानदार होती है कि कोई भी उनका दीवाना हो जाए. हाल ही में अटल बिहारी वाजपई पर आधारित उनकी फिल्म मैं अटल हूं रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने अटल जी के किरदार को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है. पंकज त्रिपाठी ने बातचीत के दौरान अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात किया साथ ही फ्यूचर में भोजपुरी फिल्में करने पर भी चुप्पी तोडी, आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने.

undefined

पंकज त्रिपाठी ने एबीपी से बातचीत करते हुए सबसे पहले अटल बिहारी वाजपई जी के किरदार को निभाने के अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने इस रोल को निभाने के लिए उन्हें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा उसके बारे में भी बात की.

undefined

सबसे पहले पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब उन्हें इतने बड़े भारतीय राजनीतिज्ञ का किरदार ऑफर हुआ तो वो खुश तो हुए लेकिन साथ ही डरे हुए भी थे, क्योंकि ये रोल उनके लिए चुनौतियों से भरा हुआ था. उन्होनें बताया कि ”जब आप किसी ऐसे दिग्गज का किरदार निभाते हैं तो आप को मनोरंजन से हटकर उस किरदार को जीना पड़ता है.”

undefined

फिल्म मैं अटल हूं के बारे में विस्तार से बताते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ये फिल्म सिर्फ एक सिनेमैटिक प्रदर्शन नहीं बल्कि एक ऐसे महान नेता को श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश पर अपनी छाप छोड़ी है.

undefined

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी ये फिल्म लोगों को अटल बिहारी वाजपई के जीवन को विस्तार से समझने में मदद करेगी और लोग उस महान नेता के कार्यों को जान पाएंगे.

Also Read: Main Atal Hoon: कॉलेज कैंपस से लेकर PM हाउस तक, फिल्म में खास दिखा अटल बिहारी वाजपेयी-राजकुमारी कौल का रिश्ता
undefined

जब पंकज त्रिपाठी को पूछा गया कि क्या वो अपनी मातृभाषा भोजपुरी में आने वाले दिनों में फिल्में करेंगे तो उन्होंने बताया कि “वैसे तो मैंने कई भाषाओं में काम किया है लेकिन मेरी मातृभाषा भोजपुरी है , और मेरा मन है कि में भोजपुरी में भी फिल्में करूं.”

undefined

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि “मेरी ये तमन्ना है कि में भोजपुरी फिल्में बनाऊं , जब मुझे सही वक्त मिलेगा, एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी, और सारे संसाधन मेरे पास मौजूद होंगे तब मैं जरूर एक भोजपुरी फिल्म बनाऊंगा.”

undefined

पंकज त्रिपाठी ने अंत में कहा कि अगर वो भोजपुरी फिल्म बनाते हैं तो वो प्रॉपर प्लानिंग के साथ होगी ना कि 10 दिनों में तैयार की गई कोई ऐसी वैसी फिल्म . उन्होंने आगे कहा कि ” में भोजपुरी सिनेमा के स्टैंडर्ड को बढ़ाना चाहता हूं , में चाहता हूं की मेरी भोजपुरी फिल्म ऐसी हो जो तकनीकी मामले में हिंदी सिनेमा को भी पीछे छोड़ दे.”

Also Read: Main Atal Hoon Box Office Collection Day 1: पंकज त्रिपाठी की फिल्म FLOP हुई या HIT, जानिये ओपनिंग डे कलेक्शन
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola