ePaper

बंगाल : संशय खत्म, 822 कंपनी केंद्रीय बलों की निगरानी में होंगे पंचायत चुनाव

Updated at : 03 Jul 2023 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : संशय खत्म, 822 कंपनी केंद्रीय बलों की निगरानी में होंगे पंचायत चुनाव

पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अतिरिक्त केन्द्रीय बल को भेजने के लिये केन्द्र की ओर से हरी झंडी दे दी गई है. जल्द ही से शेष 485 कंपनियों भी बंगाल आ जाएंगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अगामी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होना है. ऐसे में राज्य चुनाव आयोग को 822 कंपनी केंद्रीय बल की आवश्यकता थी और केन्द्र की ओर से उनको भेजने की मंजूरी मिल गई है. गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में बताया कि 8 जुलाई को एक चरण के मतदान के दौरान 822 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी. केंद्र ने राज्य की आवश्यकता के अनुसार 822 कंपनियों में से शेष 485 कंपनियों को भी भेजने की मंजूरी दे दी है. बाकी केंद्रीय बलों की 485 कंपनियां राज्य में आने वाली हैं. इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 4834 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है.

Also Read: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: सीएम ममता बनर्जी 3 जुलाई को बीरभूम की जनसभा को करेंगी वर्चुअली संबोधित
   विभिन्न राज्यों से आयेंगी केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां

राज्य में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों के आगमन के बाद, आयोग ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर 800 अन्य कंपनियों को केंद्र ने भेजा है. इससे पहले 315 कंपनियों ने सेना भेजने की अधिसूचना जारी की थी. उस 315 कंपनी सेना के सैनिक कदम-कदम पर राज्य में आने लगे. गृह मंत्रालय के मुताबिक 323 कंपनियों में से 100 कंपनियां बीएसएफ की, 73 कंपनियां सीआरपीएफ की हैं. 50 कंपनियां एसएसबी से, 40 कंपनियां सीआईएसएफ , 30 कंपनियां आरपीएफ से और 30 कंपनियां आईटीपीबी से आएंगी.इसके अलावा 20 राज्यों से 162 कंपनी फोर्स आएंगी.

हर बूथ पर नहीं तैनात किये जाएंगे केंद्रीय बल

सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में पंचायत संबंधी एक मामले में आयोग के वकील ने कहा कि आम तौर पर संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात किए जाते हैं. लेकिन अब हर बूथ पर केंद्रीय बल देना संभव नहीं है. मतदाताओं का विश्वास बढ़ाने और क्षेत्र में गश्त करने के लिए केंद्रीय बलों की परिकल्पना की जाएगी. इसके साथ ही प्रयास किया जाएगा कि केन्द्रीय बल सभी इलाकों में निगरानी रख सकें.

Also Read: कोलकाता: मोमिनपुर हिंसा के बाद धारा 144 लागू, सुकांत हिरासत में, सेंट्रल फोर्स की तैनाती की मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola